फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Teacher of the school to protest

शिक्षिका के स्कूल न आने के विरोध में प्रदर्शन

Wed, 02 Dec 2015 10:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 02 Dec 2015 10:07 PM IST
विज्ञापन
Teacher of the school to protest

राजकीय इंटर कॉलेज बरम में कार्यरत रसायन विज्ञान की प्रवक्ता के चार महीने से स्कूल न आने के विरोध में लोगों ने मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

भाजपा के धारचूला विधानसभा क्षेत्र प्रभारी जगत मर्तोलिया के नेतृत्व में सीईओ कार्यालय पहुंचे लोगों ने जीआईसी बरम की अव्यवस्थाओं के खिलाफ नारेबाजी की। इन लोगों ने रसायन विज्ञान की प्रवक्ता के चार महीने से अनुपस्थित रहने का कथित आरोप लगाते हुए कहा कि इससे स्कूल की व्यवस्थाएं गड़बड़ा गई हैं। कहा कि कई बार यह मामला शिक्षा विभाग के अधिकारियों के सामने उठा दिया गया है लेकिन शिक्षिका के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

 नई नियुक्ति में आई उक्त शिक्षका को नियमों के खिलाफ अवकाश दिया गया है। अवकाश अवधि का भी वेतन शिक्षिका को दे दिया गया है। इन लोगों ने शिक्षिका के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने की मांग करते हुए स्कूल में अतिथि शिक्षक के रूप में भी रसायन विज्ञान की प्रवक्ता की तैनाती न करने पर रोष जताया है। प्रदर्शन में दिनेश राणा, यशोदा पांगती, दीपा परिहार, धर्म सिंह परिहार, भूपाल सिंह काला, विक्रम सिंह गंडी, संजय सिंह, पूरन धामी, महेश धामी, गणेश चुफाल, कमलेश पंत, नवीन खड़ायत, बृजमोहन लोहनी, संजय धामी शामिल थे। सीईओ ने जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक के माध्यम से प्रकरण की जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed