{"_id":"681655d9505261c70d0ea395","slug":"teacher-dies-after-being-hit-by-a-boulder-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-127374-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बोल्डर की चपेट में आने से शिक्षक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बोल्डर की चपेट में आने से शिक्षक की मौत
Sat, 03 May 2025 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 03 May 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
सोबन सिंह दुग्ताल (फाइल फोटो)।
धारचूला (पिथौरागढ़)। तहसील के ग्राम उमचिया तोक निवासी सोबन सिंह दुग्ताल (48) पुत्र विजय सिंह दुग्ताल की पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से मौत हो गई। उनकी मौत से परिजनों में कोहराम है।
बीते शुक्रवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुमदुम में कार्यरत शिक्षक सोबन सिंह दुग्ताल स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे थे। रास्ते में अचानक पहाड़ी से बोल्डर गिरने से वह 50 मीटर खाई में गिर गए। घास काट रही महिलाओं ने खाई में घायल को देख अन्य ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीण खाई से घायल को निकालकर सड़क पर लाए। ग्रामीण विजय सिंह, जीवन सिंह, सुंदर सिंह, प्रेम सिंह, ईश्वर सिंह ने घायल शिक्षक को वाहन से देर रात सरकारी अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुके थे।
प्रशासक विसमती देवी और सामाजिक कार्यकर्ता हरेंद्र सिंह ने शिक्षक की मृत्यु पर दुख जताया है। सामाजिक कार्यकर्ता हरेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने शिक्षक की मौत पर दुख जताया है। संवाद