{"_id":"5aa0188d4f1c1baa1b8bb204","slug":"teach-children-to-football-volleyball-tricks","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालकों को फुटबाल, वॉलीबाल के गुर सिखाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालकों को फुटबाल, वॉलीबाल के गुर सिखाए
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Wed, 07 Mar 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
खेल प्रशिक्षण के समापन पर ट्रैकसूट के साथ अनुसूचित जनजाति के बालक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्राइबल सब प्लान के तहत खेल स्टेडियम में चल रहे अनुसूचित जनजाति के 18 वर्ष से कम आयु के बालकों का फुटबाल और वॉलीबाल का सात दिनी प्रशिक्षण संपन्न हो गया है। शिविर के दौरान 32 बालकों को फुटबाल और वॉलीबाल खेल की बारीकियां समझाई गईं।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि कोषाधिकारी धनी राम चन्याल, विशिष्ट अतिथि स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज कुमार शर्मा, अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज कैप्टन धरम चंद ने प्रशिक्षणार्थियों को खेल किट और प्रमाण पत्र दिए। बालकों को कैलाश सिंह लस्पाल ने फुटबाल और महेंद्र सिंह गर्खाल ने वॉलीबाल का प्रशिक्षण दिया। खेल विभाग की ओर से प्रशिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
जिला क्रीड़ाधिकारी संजीव कुमार पौरी ने प्रशिक्षण शिविर संपन्न कराने में सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। इस दौरान स्पोर्ट्स कॉलेज के उप प्रधानाचार्य भुवन चंद्र पंत, बॉक्सिंग कोच जनार्दन वल्दिया, प्रकाश जंग तापा, मनोज पुनेठा, सुनीता मेहता रावत, जगत सिंह महरा, महेश चंद्र आर्य, किशन सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन