{"_id":"5bb7a016867a5535382f15b2","slug":"taxis-stopping-operations-passenger-hassles","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्सियों का संचालन ठप, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्सियों का संचालन ठप, यात्री परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/धारचूला
Updated Fri, 05 Oct 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के रोडवेज स्टेशन में लगी यात्रियों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पीड गवर्नर के विरोध में जिले भर में टैक्सियों का संचालन ठप रहा। इसके चलते लोगों को आवागमन में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रोडवेज स्टेशन पर टनकपुर, चंपावत, लोहाघाट, अल्मोड़ा के साथ ही आंतरिक मार्गों से धारचूला, जौलजीबी, अस्कोट, डीडीहाट, थल, बेड़ीनाग, गंगोलीहाट आदि स्थानों पर जाने वाले कई यात्री घंटों वाहन के इंतजार में बस स्टेशन पर बैठे रहे।
विज्ञापन
स्पीड गवर्नर के विरोध में टैक्सी संचालक सुबह से ही सड़कों पर उतर गए और टैक्सियों का संचालन ठप रखा। बाद में देवभूमि टैक्सी आनर्स वेलफेयर सोसायटी से जुड़े टैक्सी संचालक सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय वाहनों के कागजात जमा कराने पहुंचे। वहां सक्षम अधिकारी के मौजूद न होने पर उन्होंने कार्यालय में तालाबंदी कर विरोध-प्रदर्शन किया। यूनियन अध्यक्ष त्रिलोक महर ने कहा कि जब तक स्पीड गवर्नर नहीं हटाया जाएगा, टैक्सियों का संचालन बंद रहेगा।
विज्ञापन
नवल किशोर ने कहा कि स्पीड गवर्नर के नवीनीकरण में हर वर्ष तीन हजार रुपये लगेंगे, जो गरीब टैक्सी मालिकों का उत्पीड़न है। इस मौके पर भुवन चंद, मुकेश कुमार, गणेश जंग, हयात कुमार, मनोज ठकुराठी, जगदीश बिष्ट, शमशेर मेहता, संजय चंद, मनोज घोटा, संजय महर, पुष्कर धामी आदि थे। धारचूला में टैक्सी संचालकों ने आर्मी तिराहे के पास जाम लगाया। बाद में उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष गणेश सिंह, किशोर बोरा, राजेश कौशल, महेंद्र सीपाल, संदीप वर्मा आदि थे।
विज्ञापन
वाहन के इंतजार में बैठे रहे यात्री
पिथौरागढ़। बेड़ा के प्रेम राम, बसंती, कुलदीप, शीतल और थल के उमेश चंद्र पाठक, पीतांबर भट्ट आदि ने बताया कि वह घंटों से वाहन के इंतजार में बैठे हैं। अब उन्हें मजबूरी में पिथौरागढ़ में ही रहना पड़ेगा। गंगोलीहाट जवाहर नवोदय विद्यालय जा रहे सतगढ़ के छात्र अनमोल कापड़ी ने बताया कि उसे आज विद्यालय पहुंचना था, लेकिन वाहन नहीं मिल पाया। उसने बताया कि वह अपना सामान स्टेशन में परिचित के यहां छोड़कर आया है।