फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Taxi fare hike protest

टैक्सी किराया बढ़ाने के विरोध में प्रदर्शन

Fri, 12 Aug 2016 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 12 Aug 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
Taxi fare hike protest
टैक्सी किराया बढ़ने के विरोध में प्रदर्शन करते यात्री - फोटो : अमर उजाला

मुनस्यारी और मदकोट से जिला मुख्यालय तक चलने वाली टैक्सियों का किराया बढ़ने से आम यात्री परेशान हैं। किराया कम करने की मांग को लेकर क्षेत्र के लोगों और विद्यार्थियों ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर तत्काल बढ़ा हुआ किराया कम करने की मांग की।

विज्ञापन


जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में क्षेत्र के लोगों ने जानकारी दी कि पहले मदकोट से पिथौरागढ़ का किराया 200 रुपये प्रति यात्री था। इसे अब 250 रुपये कर दिया गया है। ठीक इसी तरह मुनस्यारी से पिथौरागढ़ के अब 250 की जगह 300 रुपये लिए जा रहे हैं। मुनस्यारी और मदकोट के कई गरीब विद्यार्थी जिला मुख्यालय में पढ़ते हैं। उनको समय-समय पर अपने गांव जाना पड़ता है। इसके अलावा स्थानीय लोग भी सरकारी कार्यालयों में काम के लिए जिला मुख्यालय आते रहते हैं।
विज्ञापन


प्रदर्शन करने वालों ने टैक्सी संचालकों की मनमानी पर तत्काल अंकुश लगाने की मांग की। डीएम एचसी सेमवाल ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी से कहा कि तत्काल इस मामले की जांच करें। प्रदर्शन में ललित सिंह, दुर्गा सिंह, पुष्कर सिंह, प्रदीप चंद, श्रवण सिंह आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed