{"_id":"5e88583e8ebc3e769c722d2f","slug":"tara-chand-gave-1-lakh-and-kedar-joshi-40000-in-pm-care-fund186","type":"story","status":"publish","title_hn":"तारा चंद ने एक लाख और केदार जोशी ने दिए ₹40000","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
तारा चंद ने एक लाख और केदार जोशी ने दिए ₹40000
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कोरोना संकट से निपटने के लिए तमाम लोग प्रधानमंत्री केयर फंड और मुख्यमंत्री राहत कोष में सहयोग राशि दे रहे हैं। इसी क्रम में पिथौरागढ़ के सामाजिक कार्यकर्ता ताराचंद ने एक लाख और कुमाऊं मंडल विकास निगम के अध्यक्ष केदार दत्त जोशी ने 40 हजार रुपये दिए हैं।
सामाजिक कार्यकर्ता ताराचंद ने प्रधानमंत्री केयर फंड में ₹100000 की धनराशि चेक के माध्यम से भेजी है। वहीं कुमाऊं मंडल विकास निगम के अध्यक्ष केदार जोशी ने ₹20000 प्रधानमंत्री केयर फंड और ₹20000 मुख्यमंत्री राहत कोष को भेजे हैं।
कुमाऊं मंडल निगम के अध्यक्ष ने लोगों से कोविड-19 से बचने के लिए घरों में रहने और लॉकडाउन का पालन करने को कहा है। उन्होंने कहा कि सरकार कोविड-19 से निपटने के लिए तमाम उपाय कर रही है और मजदूरों एवं गरीबों को हरसंभव भोजन और अन्य सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन