{"_id":"689e2775e9bdf73e1803569a","slug":"tanish-and-divya-left-everyone-behind-in-the-under-12-cross-country-pithoragarh-news-c-230-1-pth1004-131370-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: अंडर-12 की क्रॉस कंट्री में तनिष और दिव्या ने सबको पीछे छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: अंडर-12 की क्रॉस कंट्री में तनिष और दिव्या ने सबको पीछे छोड़ा
Thu, 14 Aug 2025 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 14 Aug 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
पांखू के टैक्सी स्टैंड में क्रॉस कंट्री प्रतियागिता के लिए तैयार बच्चे। संवाद
थल (पिथौरागढ़)। खेल विभाग ने खेल प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए के पांखू में अंडर-12 और ओपन बालक-बालिका वर्ग की क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का आयोजन किया। दौड़ टैक्सी स्टैंड से कोटगाड़ी सड़क से होते हुए वापस टैक्सी स्टैंड तक आयोजित हुई।
अंडर-12 बालक वर्ग की दौड़ दो किमी और ओपन वर्ग में पांच किमी की दौड़ हुई। अंडर-12 के बालक वर्ग में तनिष पाठक पहले, विजय जोशी दूसरे, साहिल कार्की तीसरे, आर्यन कुमार चौथे, गौरव पाठक पांचवें और दीपक कार्की छठे स्थान पर रहे। इसी तरह बालिका वर्ग में दिव्या पाठक, हर्षिता पाठक, रेणु, आराध्या, माही कार्की व भावना क्रमश: पहले छह स्थानों पर रहीं।
ओपन बालक वर्ग में योगेश कुमार, सूरज सिंह, अनुज कुमार, मोहित लाल, पंकज कार्की व जीवन सिंह और बालिका वर्ग में आरती जोशी, खुशबू जोशी, खुशी जोशी, गुंजन, बबीता व गुंजन पाठक क्रमश: पहले छहे स्थानों पर रहे।
विज्ञापन
इससे पूर्व क्रॉस कंटी को खेल प्रोत्साहन समिति पुंगराऊं घाटी के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह कार्की, प्रधानाचार्या गीता पंत, थल थानाध्यक्ष शंकर सिंह रावत, कै. पुष्कर सिंह बटकोरा ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाई। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में कुल 73 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। संचालन चंचल सिंह रावत ने किया। वहां केशर सिंह महरा, दिनेश कुमार, श्याम सिंह, एथलेटिक्स प्रशिक्षक प्रवीण सिंह कार्की, खड़क सिंह, देवेंद्र सिंह, हरीश सिंह, लक्ष्मण सिंह, लाल सिंह, सोहन सिंह महरा आदि थे।