फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Tanakpur-Tawaghat-Lipulekh road rock fall widening work

Pithoragarh: टनकपुर-तवाघाट-लिपुलेख मार्ग पर पहाड़ी दरकी, चीन सीमा समेत 60 गांवों का संपर्क कटा

Mon, 27 Mar 2023 06:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, धारचूला/पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, धारचूला/पिथौरागढ़ Updated Mon, 27 Mar 2023 06:29 PM IST
सार

इन दिनों बलुवाकोट से तवाघाट तक राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। हिलवेज कंपनी सड़क कटिंग का कार्य कर रही है। सड़क कटिंग के दौरान तपोवन के पास चट्टान अचानक दरक गई।

विज्ञापन
Tanakpur-Tawaghat-Lipulekh road rock fall widening work
तवाघाट लिपुलेख सड़क पर भूस्खलन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सड़क चौड़ीकरण के दौरान तपोवन के पास पहाड़ी दरकने से टनकपुर-तवाघाट-लिपुलेख मोटर मार्ग बंद हो गया है। विशाल चट्टानें सड़क पर आने से चीन सीमा सहित व्यास, दारमा और चौदास क्षेत्र के 60 से अधिक गांवों का शेष जगत से संपर्क कटा है। वहीं गर्बाधार में सड़क तीन दिन से बंद है। इसके चलते नेपाल, चीन सीमा पर सुरक्षा में तैनात सेना और अर्द्धसैनिक बलों के जवानों के साथ ही सीमावर्ती गांवों के लिए आवाजाही करने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं।

विज्ञापन


इन दिनों बलुवाकोट से तवाघाट तक राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। हिलवेज कंपनी सड़क कटिंग का कार्य कर रही है। रविवार सुबह सड़क कटिंग के दौरान तपोवन के पास चट्टान अचानक दरक गई। पोकलैंड से सड़क कटिंग कर रहे ऑपरेटर नंदन सिंह ने कूदकर जान बचाई। चट्टानों की चपेट में आने से पोकलैंड भी सड़क पर पलटकर क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


सामरिक महत्व की इस सड़क के बंद होने से धारचूला से आगे के गांवों का भी संपर्क कट गया है। सेना के जवानों, बीआरओ सहित स्थानीय गांवों के लोगों को पैदल ही आवाजाही करनी पड़ रही है। सड़क बंद होने की सूचना पर धारचूला के एसडीएम दिवेश शाशनी और कोतवाल केएस रावत ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। सड़क से बोल्डरों को हटाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क तीन दिन से बंद
लगातार हो रही बारिश के कारण शुक्रवार को गर्बाधार में बंद लिपुलेख मोटर मार्ग पर रविवार को भी वाहनों का संचालन नहीं हुआ। बीआरओ ने सड़क खोलने के लिए जेसीबी लगाई है। बर्फबारी और बारिश के बीच पहाड़ी से पत्थर लगातार गिरने के कारण सड़क को खोलना चुनौती बना है।


सड़क बंद होने से सेना, सीमा सड़क संगठन सहित स्थानीय लोगों के टैक्सी वाहन मार्गों पर ही फंसे हैं। कड़ाके की ठंड के बीच सड़क बंद होने से सेना, अर्द्धसैनिक बलों के जवानों के साथ ही स्थानीय लोगों को मुश्किलें उठानी पड़ रही हैं। गुंजी के प्रधान सुरेश गुंज्याल और जमन सिंह बिष्ट ने बताया कि सड़क को बंद हुए तीन दिन हो चुके हैं जिस कारण काफी दिक्कतें हो रही हैं। सामरिक महत्व के इस मोटर मार्ग पर सोमवार सुबह से यातायात सुचारु होने की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed