फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Tanakpur-Pithoragarh NH closed for 12 hours

Pithoragarh News: टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच 12 घंटे से बंद

Thu, 12 Sep 2024 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 12 Sep 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Tanakpur-Pithoragarh NH closed for 12 hours
पिथौरागढ़ टनकपुर एनएच पर संतोला के पास पहाड़ी से गिरते मलबे से बचकर दौड़ लगाते सेना के जवान और
लोहाघाट/चंपावत। बुधवार की रात से हो रही मूसलाधार बारिश से टनकपुर पिथौरागढ़ एनएच पर गुरना संतोला के पास बंद होने से बड़ी संख्या में वाहन फंसने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सेना के जवान समेत कई यात्रियों ने मजबूर होकर आगे की अपनी आगे की यात्रा पहाड़ी से गिर रहे मलबे को पार की। यहां सेना के जवानों को भी खतरे के बीच दौड़ लगानी पड़ी। बारिश के कारण ग्रामीण समेत 21 सड़कें बंद हैं।
विज्ञापन




पिथौरागढ़ टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरना संतोला के पास बारिश से पहाड़ी से लगातार गिर रहे मलबे के कारण 12 घंटे बाद भी नहीं खुल पाया। इससे यात्रियों को मुश्किलों की सामना करना पड़ा। सैकड़ों की संख्या में हरियाणा, गुरुग्राम, दिल्ली, देहरादून, बरेली, पीलीभीत से पिथौरागढ़, नेपाल जाने वाले यात्री चंपावत और पिथौरागढ़ से दिल्ली, देहरादून, बरेली जाने वाले यात्री फंस गए। एनएच खंड के लिए भी पहाड़ी से लगातार गिरते मलबे के कारण यातायात सुचारु करना आसान नहीं हुआ। प्रशासन ने भी मौके पर पहुंचकर बंद मार्ग का जायजा लिया। एनएच खंड के अधिशासी अभियंता आशुतोष कुमार ने बताया कि पहाड़ी से लगातार मलबा गिरने से काम करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्वाला में सुबह डेढ़ घंटे एनएच बंद रहा। बारिश के चलते 103 पर एनएच सुबह 9:18 से 10:50 बजे तक बंद रहा। इसके बाद तीन बजे फिर से मलबा आने के कारण मार्ग बाधित हो गया है।
विज्ञापन




चंपावत रोडवेज स्टेशन में बसों का लगा रहा जमावड़ा



चंपावत। जिला मुख्यालय के रोडवेज स्टेशन में सुबह 11 बजे से ही पिथौरागढ़ जाने वाली बसों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। पिथौरागढ़ रोडवेज की करीब एक दर्जन से अधिक बसें स्टेशन में खड़े रहीं। इसमें 300 से अधिक यात्री थे। प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से मार्ग नहीं खुलने तक बसों को स्टेशन में ही खड़े रखने के निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल के कई यात्रियों को पिथौरागढ़ होते हुए गोठलापानी, धारचूला होते हुए दार्चुला नेपाल जरूरी काम से जाना था, लेकिन मार्ग नहीं खुलने के कारण उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ा। महिला और पुरुष यात्री दिनभर जारी बारिश के कारण बसों के अंदर ही सोए रहे। पुरुष यात्रियों ने हिम्मत दिखाई और वह बाजार में भारी बारिश के बीच खाते पीते दिखाई दिए। यात्री दिन भर रोडवेज स्टेशन में एनएच के खुलने को लेकर चर्चा करते रहे। एनएच बंद होने पर चालक परिचालकों ने भी स्टेशन में ही खाना खाया।




-----------
रैन बसेरे में की यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था
चंपावत। एनएच बंद होने से दर्जनों बसें और छोटे-बड़े वाहन फंस गए। इनमें सफर कर रहे यात्रियों को रैन बसेरे में ठहराया गया है। दिनभर सड़क बंद होने से यात्री खासे परेशान रहे। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को अधिक परेशानी हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed