फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Tanakpur-Dorai Ajmer special train from 22nd April

Pithoragarh News: टनकपुर-दोरई अजमेर स्पेशल ट्रेन 22 अप्रैल से

Thu, 11 Apr 2024 09:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 11 Apr 2024 09:28 PM IST
विज्ञापन
Tanakpur-Dorai Ajmer special train from 22nd April
टनकपुर (चंपावत)। गर्मी के मौसम में रेलवे की ओर से टनकपुर से राजस्थान के दोरई अजमेर के लिए 22 अप्रैल से एक जून तक विशेष समर स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। रेलवे की ओर से ट्रेन संचालन की अधिसूचना जारी हो गई है। यह स्पेशल ट्रेन टनकपुर से सप्ताह में सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को शाम 6:55 बजे रवाना होगी।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन अधीक्षक केडी कापड़ी ने बताया कि यह ट्रेन टनकपुर से चलकर खटीमा शाम 6:55 बजे, पीलीभीत 7:45 बजे, भोजीपुरा 8:27 बजे, इज्जतनगर जं. 8:42 बजे, बरेली सिटी 9:10 बजे, बरेली जं. 9:30 बजे, रामनगरा 9:40 बजे और चंदौसी 11:30 बजे पहुंचेगी। इसके बाद मुरादाबाद 00:45 बजे, गाजियाबाद सुबह 3:30 बजे, दिल्ली जं. 4:40 बजे, दिल्ली कैंट 5:17 बजे, गुरुग्राम 5:35 बजे, रेवाड़ी 6:45 बजे, नारनौल 7:58 बजे पहुंचेगी। फिर श्री माधोपुर सुबह 9:25 बजे, दोपहर एक बजे मदार जं., 1:20 बजे अजमेर और दोपहर 1:40 बजे दोरई पहुंचेगी। इसी तरह दोराई से मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को शाम 4:05 बजे यह ट्रेन रवाना होगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed