{"_id":"572e218a4f1c1b61145cf435","slug":"tanakpur-barrage-gate-six-meters-long-python-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"टनकपुर बैराज गेट में मिला छह मीटर लंबा अजगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टनकपुर बैराज गेट में मिला छह मीटर लंबा अजगर
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
Updated Sat, 07 May 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर बैराज गेट में मिला छह मीटर लंबा अजगर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार दिन पहले मनिहारगोठ गांव में विशालकाय अजगर मिलने के दो दिन बाद ही भारत-नेपाल सीमा के टनकपुर बैराज गेट में एक और अजगर के दिखाई देने से खलबली मची रही। सूचना पर वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़कर सेला के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया है।
बुधवार को मनिहारगोठ गांव में अजगर के मिलने की घटना के बाद शनिवार की सुबह फिर टनकपुर बैराज के गेट संख्या 22 में विशालकाय अजगर बैठा मिला। बैराज कर्मियों की सूचना पर वन विभाग के दरोगा मुनेश सिंह राणा के नेतृत्व में विभाग के कर्मचारियों की टीम ने अजगर को सुरक्षित पकड़कर सेला के जंगल में छोड़ा है। वन क्षेत्राधिकारी ख्याली राम आर्य ने बताया कि अजगर की लंबाई करीब छह मीटर थी और उसकी उम्र एक से डेढ़ वर्ष के बीच रही होगी। अजगर को पकड़ने वाली टीम में वन दरोगा रमेश चंद्र लोहनी, वन बीट अधिकारी नंदा बल्लभ कांडपाल, हरीश जोशी, विजय विल्सन, वन वाचर दिनेश सिंह, रमेश चंद्र जोशी आदि शामिल थे।