{"_id":"66aa817a0c59d1bc770f2e9e","slug":"take-action-against-csc-operators-who-make-ineligible-people-apply-dm-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-116177-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपात्रों के आवेदन कराने वाले सीएससी संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करें : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपात्रों के आवेदन कराने वाले सीएससी संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करें : डीएम
Wed, 31 Jul 2024 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 31 Jul 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में जनपद स्तरीय क्रियांवयन समिति की बैठक लेतीं डीएम। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। डीएम रीना जोशी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत जनपद स्तरीय क्रियान्वयन समिति की बैठक में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक पंकज तिवारी ने बताया कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना में 1200 का लक्ष्य मिला है। इसके सापेक्ष अब तक 14000 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। आवेदन पत्रों का सत्यापन किया जा रहा है।
इस दौरान डीएम और समिति के सदस्यों ने पीएम विश्वकर्मा योजना में विकासखंड स्तर पर 58 आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने कहा कि सीएससी केंद्रों के माध्यम से अपने लाभ के लिए अपात्रों के आवेदन भराए जा रहे हैं। इस कारण अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। डीएम ने महाप्रबंधक से कहा कि सीएससी केंद्र खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाए। आवेदनों का ग्राम विकास अधिकारियों के माध्यम से सत्यापन कराया जाए। इस मौके पर डीपीआरओ सुरेश आर्या, डीडीओ रमा गोस्वामी, लीड बैंक अधिकारी एनआर जोहरी, जिला सेवायोजन अधिकारी सुशील चमोली सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। संवाद