{"_id":"5cdaf9febdec22074c26272b","slug":"taiksiyon-ke-lie-chayanit-sthaanon-par-nijee-vaahanon-ko-paark-karane-se-aakrosh","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्सियों के लिए चयनित स्थानों पर निजी वाहनों को पार्क करने से आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्सियों के लिए चयनित स्थानों पर निजी वाहनों को पार्क करने से आक्रोश
Tue, 14 May 2019 10:55 PM IST
kamlesh kamlesh
ब्यूरो/ अमर उजाला , धारचूला (पिथौरागढ़)।

Published by: kamlesh kamlesh
Updated Tue, 14 May 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
धारचूला में टैक्सियों के लिए चयनित स्थल पर खड़े निजी वाहन।
- फोटो : पिथौरागढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धारचूला कस्बे में पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। सड़क में टैक्सियों के लिए चयनित किए गए स्थलों पर निजी वाहन स्वामी अपने वाहनों को पार्क कर रहे हैं। इससे टैक्सी चालकों को चालान भरना पड़ रहा है। टैक्सी यूनियन ने चयनित स्थलों को खाली नहीं कराने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
जय छिपला केदार टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष केशर सिंह धामी ने उपजिलाधिकारी को सौंपे शिकायती पत्र में कहा है कि धारचूला नगर क्षेत्र में पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। पूर्व में टैक्सी यूनियन, व्यापार संघ और स्थानीय प्रशासन की बैठकों में गांधीचौक से शिवम होटल तक विभिन्न मार्गों के लिए संचालित टैक्सियां एक क्रम में लगी रहती थीं। इससे सवारियों और टैक्सी संचालकों को सुविधा मिलती थी। पिछले कुछ समय से टैक्सियों के लिए निर्धारित स्थान पर निजी चौपहिया और दोपहिया वाहनों को पार्क कर दिया जा रहा है।
इससे टैक्सी संचालकों को स्थान नहीं मिल पा रहा है। अन्य जगहों पर वाहन खड़ा करने पर पुलिस चालान कर रही है। उन्होंने इस मामले में शीघ्र उचित कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। उपजिलाधिकारी ने पुलिस सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों को इस मामले में उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।