{"_id":"5985fe124f1c1b5d418b4654","slug":"swinging-shaven-that-connects-maavanadevani","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवानीदवानी को जोड़ने वाला झूलापुल जर्जर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मवानीदवानी को जोड़ने वाला झूलापुल जर्जर
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sat, 05 Aug 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
जर्जर हालत में पहुंचा मवानीदवानी को जोड़ने वाला झूलापुल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवानीदवानी क्षेत्र को बंगापानी से जोड़ने के लिए गोरी नदी पर बना झूलापुल जर्जर स्थिति में पहुंच गया है। इलाके के लोग कई साल से झूलापुल की मरम्मत की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन
गोरी नदी पर बने झूलापुल में गड्ढे पड़े हैं, डामर उखड़ गया है। स्थानीय लोगों ने पुल पर पड़े गड्ढों को पत्थरों से ढक रखा है। इन गड्ढों पर कई लोगों के पैर फंस चुके हैं और कई लोग चोटिल हो चुके हैं। पुल से धामीगांव, मदरमा, तामाखानी, दाखिम, माणीधामी, दारमा, आलम, मवानीदवानी की करीब 5000 आबादी आवाजाही करती है। पुल की खराब हालत के चलते हर समय दुर्घटना की आशंका रहती है।
विज्ञापन
बंगापानी के सामाजिक कार्यकर्ता उमेश धामी बताते हैं कि झूलापुल से विभिन्न स्कूलों में पढ़ने वाले करीब 400 विद्यार्थी रोज आवागमन करते हैं। पुल कब टूट जाए, इसकी चिंता अभिभावकों को लगी रहती है। धामी बताते हैं कि कई बार लोनिवि के सामने पुल की मरम्मत का मामला उठाया जा चुका है, लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुल की मरम्मत नहीं होती है तो स्थानीय लोगों को साथ लेकर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
जेई को मौके पर भेजकर पुल की रिपोर्ट मंगाई जाएगी। पुल की मरम्मत कराई जाएगी। -एबी कांडपाल, अधिशासी अभियंता, लोनिवि डीडीहाट/अस्कोट