{"_id":"597630e14f1c1ba4738b482f","slug":"swing-swing","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव मंदिरों में पूजा कर झूला झूले भ्ाक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव मंदिरों में पूजा कर झूला झूले भ्ाक्त
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Mon, 24 Jul 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
शिवालयों में पूजा कर झूला झूले लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़/अस्कोट। सावन के दूसरे सोमवार पर सुबह से ही शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। अस्कोट के मल्लिकार्जुन महादेव मंदिर में लगे सदियों पुराने झूले पर लोग खूब झूला झूले। मंदिर में पंडित नारायण दत्त पंत और मंदिर समिति के उपाध्यक्ष तेज बहादुर पाल के नेतृत्व में सुंदरकांड का पाठ किया गया। बता दें कि मंदिर परिसर में पाल राजाओं ने वर्ष 1615 में झूले का निर्माण कराया था।
विज्ञापन
सावन में इस झूले पर झूला झूलने की परंपरा है। सावन में महीनेभर मंदिर में लोगों आवाजाही बनी रहती है, जबकि सोमवार के दिन भीड़ बहुत बढ़ जाती है। इधर, जिला मुख्यालय के घंटेश्वर, रई गुफा, जट्टेश्वर, सेरादेवल, गंगोलीहाट के रामेश्वर, पाताल भुवनेश्वर, हाटकेश्वर, थल के बालेश्वर, डीडीहाट के मलयनाथ मंदिर के साथ ही तमाम शिव मंदिरों में सुबह से ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। शाम तक लोगों ने शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन