फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Sweets distributed to disaster affected families in Dharchula

Pithoragarh News: धारचूला में आपदा पीड़ित परिवारों को बांटी मिठाई

Fri, 10 Nov 2023 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 10 Nov 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
Sweets distributed to disaster affected families in Dharchula
धारचूला में आपदा पीड़ितों को मिष्ठान वितरित करते धौली गंगा पावर स्टेशन के अ​धिकारी। संवाद
धारचूला (पिथौरागढ़)। धौली गंगा पावर स्टेशन के परियोजना प्रमुख राजीव जैन के नेतृत्व में अधिकारियों ने जवाहर सिंह नबियाल स्टेडियम में रह रहे 12 से अधिक आपदा पीड़ितों को मिठाई और पटाखे बांटे। पीड़ितों ने त्योहार के समय उनकी सुध लेने पर आभार जताया। परियोजना प्रमुख राजीव जैन ने आपदा पीड़ितों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान वरिष्ठ प्रबंधक वित्त विमल शर्मा, वरिष्ठ प्रबंधक विद्युत राजेश शुक्ला, प्रबंधक हेम चंद्र पांडे आदि रहे। संवाद
विज्ञापन

.............
अभिभावकों ने छात्र हितों पर दिया जोर

लोहाघाट (चंपावत)। राजीव गांधी नवोदय विद्यालय लोहाघाट में शिक्षक अभिभावक संघ (पीटीए) की बैठक शुक्रवार को हुई। इसमें विद्यालय विकास और छात्र हितों को लेकर चर्चा की गई। अभिभावक संघ अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी की अध्यक्षता में अभिभावकों ने डीएम नवनीत पांडे के विद्यालय के औचक निरीक्षण के दौरान उठाई समस्याओं का संज्ञान लेकर व्यवस्था ठीक होने पर उनका आभार जताया। विद्यालय के प्राचार्य रामकुमार मिश्रा ने विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट रखी। इस मौके पर भगवती प्रसाद गहतोड़ी, देव जोशी, विजय देउपा, भावना देवी, माधवी देवी, ईश्वरी बिष्ट मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed