फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   suspicious in the village

धारचूला के बोन गांव में नजर आए संदिग्ध

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 03:45 PM IST
विज्ञापन
suspicious in the village
संवाद न्यूज एजेंसी धारचूला(पिथौरागढ़)। दारमा क्षेत्र के बोन गांव में संदिग्ध लोगों के देखे जाने की सूचना के बाद माइग्रेशन पर धारचूला आए लोग परेशान हैं। इन लोगों को घरों में सामान के चोरी होने का अंदेशा है। लोगों ने कोतवाली पुलिस से गांव में देखे जा रहे संदिग्धों का पता लगाने की मांग की है। दिलिंग दारमा सेवा समिति के सचिव दिनेश सिंह चलाल सहित अन्य लोगों ने धारचूला पुलिस को सौंपे शिकायत पत्र में कहा है कि आईटीबीपी और बोन के ग्राम प्रधान की ओर से उन्हें गांव में कुछ अनजान लोगों के देखे जाने की सूचना दी गई है। कहा कि आईटीबीपी जवान जब पीछा करने गए तो संदिग्ध भाग गए। समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि इस समय गांव के सभी लोग माइग्रेशन पर धारचूला आए हुए हैं। ऐसे में चोर घरों में रखे सामान को चोरी कर लेते हैं। माइग्रेशन के समय पहले भी वहां पर चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होंने चोरी की घटना को रोकने के लिए एक टीम क्षेत्र में भेजने की मांग भी की है। पत्र में उपाध्यक्ष छोरी देवी, कोषाध्यक्ष अमर सिंह बनंग्याल, बोन की ग्राम प्रधान सपना, मार्छा की प्रधान सुनीता, सरिता देवी आदि के हस्ताक्षर हैं। इधर सीओ विमल कुमार आचार्य ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। शीघ्र ही संदिग्ध लोगेें की धरपकड़ के लिए एक टीम बोन गांव भेजी जा रही है। ..........
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed