फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Suspension bridge will be built to cross Didihat and Dharchula rivers

Pithoragarh News: डीडीहाट, धारचूला नदी पार करने के लिए बनेंगे झूला पुल, जल्द तैयार होगी डीपीआर

Thu, 22 Aug 2024 05:04 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 22 Aug 2024 05:04 PM IST
सार

डीडीहाट, धारचूला में नदियों में स्थापित गरारी की जगह अब झूलापुल बनेंगे, इसकी डीपीआर जल्द तैयार होगी।

विज्ञापन
Suspension bridge will be built to cross Didihat and Dharchula rivers
नदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 

विज्ञापन

सालों से धारचूला, मुनस्यारी और डीडीहाट के कई गांवों के बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं हर रोज खतरे के बीच गरारी से नदियों को पार करते हैं। अब लोनिवि लोगों की इस गंभीर समस्या का समाधान करेगा। इसकी कवायद शुरू हो गई है। डीडीहाट, धारचूला में नदियों में स्थापित गरारी की जगह अब झूलापुल बनेंगे, इसकी डीपीआर जल्द तैयार होगी।

सीमांत जिले में उफनाई नदियों, गाड़-गधेरों को जान जोखिम में डालकर गरारी से पार करना आम बात है। खतरा इतना अधिक है कि हल्की सी चूक भी जान पर भारी पड़ सकती है। सालों से लोग गरारी की जगह पुल बनाने की मांग कर रहे थे, इसे लोनिवि ने गंभीरता से लिया है। डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मनकोट के पास गोरी नदी में स्थापित गरारी के पास 140 मीटर, घट्टाबगड़ के पास 110 मीटर का झूलापुल बनेगा। वहीं धारचूला के चल गांव में धौलीगंगा में 110, कोकलखेत में 120 मीटर का झूलापुल अस्तित्व में आएगा। लोनिवि के मुताबिक झूलापुलों की डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जल्द ही प्रस्ताव तैयार कर बजट की मांग की जाएगी। 

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani Crime: 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, चार दिन बाद लड़की को पुलिस ने किया बरामद; आरोपी को भेजा जेल
विज्ञापन
विज्ञापन


घटखोला नाले में 90 मीटर का बनेगा झूलापुल
धारचूला तहसील के खुमती गांव में घटखोला नाले को पार कर पांच से अधिक गांवों के लोग आवाजाही कर रहे हैं। नाले के उफान पर आने से ग्रामीणों का गांवों से बाहर निकलना मुश्किल होता है। अब यहां 90 मीटर स्पान का झूलापुल बनेगा और ग्रामीणों की आवाजाही सुगम होगी।
 

नदियों पर स्थापित गरारी की जगह झूलापुल बनेंगे। डीडीहाट और धारचूला विधानसभा में नदियों, नालों पर पांच झूलापुलों की डीपीआर तैयार की जा रही है। डीपीआर तैयार करने के बाद बजट की मांग की जाएगी।
- संजीव राठी, ईई, लोनिवि, अस्कोट।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed