फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Surrounded by ADM and education officer

एडीएम और शिक्षा अधिकारी का घेराव किया

Mon, 03 Dec 2018 10:47 PM IST
ब्यूरो् /अमर उजाला, पिथौरागढ़।
ब्यूरो् /अमर उजाला, पिथौरागढ़। Updated Mon, 03 Dec 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
Surrounded by ADM and education officer
पिथौरागढ़ में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते लोग। - फोटो : अमर उजाला
तीन दिन पहले स्कूल बस से कुचलकर हुई मासूम की मौत के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों ने टकाना तिराहे पर प्रदर्शन किया। समझाने पहुंचे एसडीएम और शिक्षा अधिकारी का भी प्रदर्शनकारियों ने घेराव किया।
विज्ञापन


टकाना तिराहे आयोजित प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने कहा कि मासूम की मौत के तीन दिन बीतने के बाद भी स्कूल प्रबंधन पीड़ित परिवार से नहीं मिला है। युवक कांग्रेस अध्यक्ष ऋषेंद्र महर और राजेश जोशी ने कहा कि निजी स्कूलों की ओर सुरक्षा के कोई प्रबंध नहीं किए जाते हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की। मुकेश पंत, भुवन पांडेय ने कहा कि शिक्षा विभाग मानकों की अनदेखी पर चुप्पी साधे रहता है। मौके पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ प्रदर्शनकारियों से वार्ता को पहुंचे एसडीएम संतोष पांडेय का भी प्रदर्शनकारियों ने घेर लिया। बाद में इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


ज्ञापन में कहा गया है कि एक मासूम बच्चे की उसी स्कूल की बस से कुचलकर मौत हो गई। स्कूलों में मानकों की अनदेखी के बावजूद शिक्षा विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं किया जाना कई सवाल खड़े करता है। घटना के साथ-साथ मानकों की अनदेखी के मामले में शिक्षा विभाग की भूमिका की की भी मजिस्ट्रेटी जांच होनी चाहिए। इन संगठनों के पदाधिकारियों ने इस मामले में शीघ्र उचित कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन और धरना प्रदर्शन करने वालों में शुभम बिष्ट, बाब कन्याल, सभासद दिनेश सौन, नीरज कुमार, कमलू सूंठा, आनंद धामी, जगदीश धामी, करन सिंह, संजय सिंह, नवीन सिंह, कमलेश कसनियाल, जितेंद्र भंडारी, ऋषभ कल्पासी, दक्ष चौहान, अमित जोशी, समीर जोशी, कमल भंडारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, युवक कांग्रेस अध्यक्ष ऋषेंद्र महर, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, छात्र संघ अध्यक्ष रोहित जोशी, यूथ कांग्रेस के पिथौरागढ़ विधान सभा अध्यक्ष शुभम बिष्ट, कमल सूंठा, दिनेश सिंह, नीरज कुमार, भूपेश नगरकोटी, भुवन पांडेय आदि शामिल थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed