{"_id":"641f3ac7431d0adfc40f54ff","slug":"suring-gad-dummar-village-culvert-in-dilapidated-condition-pithoragarh-news-c-8-1-93067-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: सुरिंगगाड़-दुम्मर पुलिया से जान जोखिम में डालकर हो रहा आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: सुरिंगगाड़-दुम्मर पुलिया से जान जोखिम में डालकर हो रहा आवागमन
Sat, 25 Mar 2023 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 25 Mar 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। सीमांत क्षेत्र के सुरिंग गाड़ से दुम्मर गांव को जोड़ने वाली पुलिया खस्ताहाल है। पुलिया को पार करने में ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों को दोनों अबटमेंट से उतरने में जान जोखिम में डालनी पड़ रही है। पुलिया की लकड़ियां गल गईं हैं। पुलिया की सुध नहीं लिए जाने से अभिभावकों में रोष है।
यह पुलिया वर्ष 2019 में लोनिवि ने बनाई थी। तब से इस पुलिया की किसी ने भी सुध नहीं ली है। इस पुलिया से तीन बच्चे प्राथमिक विद्यालय दुम्मर और एक बच्चा जूनियर हाईस्कूल नमजला रांथी में पढ़ने आते हैं। साथ ही पर्यटकों का भी आवागमन होता है। स्थानीय लोगों ने विभाग एवं प्रशासन को कई बार अवगत कराया लेकिन किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया है।
इसके साथ ही लोनिवि की ओर से गोरी नदी पर बनाए पुल की स्थिति भी बहुत खराब है। पुल एक तरफ से तिरछा हो चुका है। इस पुल से गोरीपार से मुनस्यारी के लिए आवागमन होता है। पुलों के खस्ताहाल और जर्जर होने के बावजूद लोनिवि का ध्यान इस ओर नहीं है।
विज्ञापन
लोनिवि के अवर अभियंता ने बताया कि दुम्मर से सुरिंगगाड़ को जोड़ने वाली पुलिया का दैवी आपदा मद से आगणन भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही पुलिया बना दी जाएगी।