फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Support of tarpaulin to save government ration

Pithoragarh News: सरकारी राशन बचाने के लिए तिरपाल का सहारा

Tue, 02 Jul 2024 12:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 02 Jul 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Support of tarpaulin to save government ration
मंच खाद्यान्न गोदाम। संवाद
पिथौरागढ़। जिले के अधिकतर खाद्यान्न गोदामों की स्थिति ठीक नहीं है। कई जगहों पर बरसात में खाद्यान्न को बचाने के लिए जर्जर हाल छतों पर तिरपाल की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिले में खाद्यान्न भंडारण के लिए जिला पूर्ति विभाग के पास कुल 24 गोदाम हैं। इनमें से ऐंचोली, बुंगाछीना, पांगला और नामिक में किराए के भवन लिए हैं। अन्य जगहों पर अपने भवन हैं। इनमें से कुछ गोदाम पुराने हो चुके हैं। पिथौरागढ़ के धर्मशाला स्थित गोदाम में अधिक बरसात होने पर पानी टपकने का खतरा रहता है।
विज्ञापन

धारचूला में खाद्यान्न गोदाम जर्जर हाल में है। इस गोदाम से क्षेत्र के 41 सस्ता गल्ला दुकानों के लिए राशन की सप्लाई की जाती है। जर्जर छत से बरसात में राशन के खराब होने की आशंका रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद्य निरीक्षक वीरेंद्र कुमार ने बताया कि बरसात में पानी से राशन खराब न हो इसके लिए तिरपाल की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।
मूनाकोट ब्लाॅक में खाद्यान्न गोदाम में चार कमरे हैं। 12 मीट्रिक टन अनाज भंडारण की क्षमता वाले भवन की एक दीवार पिछले साल बरसात में गिर गई थी। उसका मलबा अभी भी पड़ा हुआ है जिससे सीलन आती है। गोदाम के दरवाजे की लकड़ी भी गल चुकी है।
पूर्ति निरीक्षक तनुजा नेगी ने बताया कि सीलन से बचने के लिए राशन को दीवार से थोड़ा दूरी पर रखा जाता है। बरसात को देखते हुए सभी नदी क्षेत्रों से लगे गांवों को दो-तीन महीने का राशन पहले ही दे दिया है। इस समय गोदाम में 600 गेहूं और 500 चावल के कट्टे हैं।
गंगोलीहाट, मुनस्यारी, अस्कोट में गोदामों की स्थिति ठीक है। पूर्ति विभाग के अधिकारियों के अनुसार जिन स्थानों पर गोदाम के भवन पुराने हो चुके हैं वहां पर भवनों के सुधारीकरण के लिए प्रस्ताव तैयार कर भेजे गए हैं।

मंच का खाद्यान्न गोदाम किराये में, केंद्र बदहाल

-जिले में छह आंतरिक खाद्यान्न गोदाम, मुख्य भंडारण केंद्र टनकपुर में
संवाद न्यूज एजेंसी
चंपावत। जिले में छह खाद्यान्न गोदाम हैं। इसमें नेपाल सीमा से लगा एक आंतरिक गोदाम मंच किराये के भवन में संचालित हो रहा है। यहां राशन भंडारण में कई बार दिक्कत आती है। विभाग इसके निर्माण के लिए भूमि तलाश रहा है।
जिले में छह आंतरिक खाद्यान्न गोदाम और एक मुख्य भंडारण केंद्र टनकपुर में है। चंपावत, दूनाघाट, बाराकोट, लोहाघाट, तामली खाद्यान्न गोदाम अपने भवन में है जबकि मंच खाद्यान्न गोदाम के लिए भूमि की तलाश जिला पूर्ति विभाग कर रहा है। यहां पर राशन केे रखरखाव में विभाग को कई बार दिक्कत आती हैं। अन्य पांच गोदामों स्थिति अच्छी है।
जिला पूर्ति विभाग ने चंपावत, बाराकोट खाद्यान्न गोदामों से राशन वितरण का कार्य कर दिया है। मंच, तामली, लोहाघाट, दूनाघाट में अगस्त में राशन वितरण का कार्य किया जाएगा। वर्षाकाल के लिए इन गोदामों में पर्याप्त मात्रा में राशन उपलब्ध है। गोदामों में समय-समय पर रखरखाव का काम किया जाता है। गोदामों में पर्याप्त व्यवस्था की गई है ताकि किसी प्रकार का फंगस इनमें लग पाए।

जिला पूर्ति अधिकारी रवि सनवाल ने बताया कि एक मात्र मंच का खाद्यान्न गोदाम किराये पर संचालित होता है। अन्य जगह विभाग के गोदाम हैं। गोदामों में राशन के रखरखाव की सभी व्यवस्थाएं हैं। मंच, तामली, लोहाघाट, दूनाघाट में अगस्त में राशन वितरण का कार्य किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed