फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Sun Temple will conserve archeology

सूर्य मंदिर को संरक्षित करेगा पुरातत्व विभाग

Sat, 11 Jun 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 11 Jun 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
Sun Temple will conserve archeology
सूर्य मंदिर - फोटो : अमर उजाला

डीडीहाट तहसील के अंतर्गत चौबाटी के नजदीक मड़ गांव में स्थित प्राचीन सूर्य मंदिर को पुरातत्व विभाग अब अपने हाथ में लेकर इसके संरक्षण की योजना बना रहा है। मंदिर के पूरब दिशा की ओर झुकने और इसको खतरा होने के बारे में अमर उजाला ने कई बार खबर प्रकाशित की थी।

विज्ञापन


मड़ का सूर्य मंदिर इस जिले का एकमात्र सूर्य मंदिर है। मंदिर को लगातार खतरा होने से गांव के लोग काफी चिंता में हैं। यह सूर्य मंदिर कत्यूरी काल में बना था, इसका वास्तु शिल्प भी कत्यूरी काल के मंदिरों की ही तरह है। पिछले कुछ समय से मंदिर पूरब दिशा की ओर झुकने लगा है। इसके संरक्षण के लिए गांव के लोगों ने मंदिर से सटाकर धर्मशाला का भी निर्माण किया, लेकिन मंदिर को खतरा कम नहीं हुआ है।
विज्ञापन


क्षेत्रीय पुरातत्व विभाग अल्मोड़ा के प्रभारी डा. सीएस चौहान ने बताया कि सूर्य मंदिर को उनका विभाग अपने संरक्षण में ले रहा है। जल्द ही एक टीम मड़ गांव का दौरा करेगी और मंदिर के संरक्षण के लिए कदम उठाएगी। उन्होंने बताया कि मंदिर को सीधा करने के लिए जमीन के अंदर एंगल लगाए जाएंगे। मंदिर के मूल स्वरूप के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिथौरागढ़ जिले के दो मंदिरों का भी होगा संरक्षण
पुरातत्व विभाग ने पिथौरागढ़ जिले के कासनी गांव में स्थित विष्णु मंदिर और दिगांस गांव में स्थित महिषासुर मर्दिनी के मंदिर को भी संरक्षित करने का फैसला लिया है। पुरातत्व विभाग के प्रभारी डा. सीएस चौहान ने बताया कि पिथौरागढ़ नगर के गोरखा किले को भी संरक्षित सूची में रखा जा रहा है। इस किले के सुंदरीकरण का काम पर्यटन विभाग कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed