फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Summer arrives, water shortages erupt; people are hauling water from hand pumps and water sources

Pithoragarh: गर्मी की दस्तक, पानी के लिए मचा हाहाकार; हैंडपंपों और जलस्रोतों से लोग ढो रहे पानी

Thu, 05 Mar 2026 04:10 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Thu, 05 Mar 2026 04:10 PM IST
सार

पिथौरागढ़ जिले के बेड़ीनाग क्षेत्र में गर्मी बढ़ते ही पेयजल संकट गहराने लगा है।  हर घर नल से जल योजना के तहत पाइपलाइन तो बिछ गई लेकिन नलों में पानी नहीं टपक रहा। स्थिति यह है कि लोगों को चौथे दिन बमुश्किल कुछ लीटर पानी मिल रहा है।

विज्ञापन
Summer arrives, water shortages erupt; people are hauling water from hand pumps and water sources
पेयजल संकट। - फोटो : Freepik

विस्तार

पिथौरागढ़ के जिले में तापमान बढ़ते ही पेयजल आपूर्ति की व्यवस्थाएं दम तोड़ने लगी हैं। बेड़ीनाग नगर और आसपास के इलाकों में हर घर नल से जल योजना के तहत पाइपलाइन तो बिछ गई लेकिन नलों में पानी नहीं टपक रहा। स्थिति यह है कि लोगों को चौथे दिन बमुश्किल कुछ लीटर पानी मिल रहा है, जिससे जनता की प्यास बुझाना चुनौती बन गया है।

विज्ञापन

बेड़ीनाग नगर के साथ ही बना, बोराखेत, जमुनानगर, पुराना बाजार, सरस्वती विहार, डिग्री काॅलेज, भट्टी गांव, जवाहर चौक आदि स्थानों पर पेयजल संकट गहरा गया है। इन जगहों पर घर-घर जल योजना के तहत नल तो लगा दिए लेकिन इनसे नियमित जलापूर्ति नहीं हो रही है।

विज्ञापन

हालात यह हैं कि चौथे दिन कुछ लीटर पानी मिल रहा है इससे लोगों के लिए अपनी जरूरत पूरी करना मुश्किल हो गया है। लोग हैंडपंप और प्राकृतिक जलस्रोतों से पानी ढोकर के लिए मजबूर हैं। लोगों का कहना है कि गर्मी की शुरुआत में ही ये हाल है। जब प्रचंड गर्मी पड़ेगी तो हमें पानी के लिए तरसना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जल संस्थान के अधिकारियों के अनुसार, जल जीवन मिशन के तहत बुनियादी ढांचा तैयार कर लिया है और आपूर्ति सुधारने के प्रयास जारी हैं।

लोग बोले

- कनेक्शन तो लग गए हैं लेकिन बूंद भर पानी नहीं आ रहा। हम पूरी तरह हैंडपंपों के भरोसे हैं। - डीएल शाह, स्थानीय निवासी

- नगर की दोनों पेयजल योजनाएं जवाब दे रही हैं। प्राकृतिक स्रोतों में भी पानी कम होने लगा है। - प्रकाश बोरा, स्थानीय निवासी

- ‎बेड़ीनाग में लोगों को चार दिन में पानी मिल रहा है। गर्मी में और दिक्कत झेलनी पड़ेगी। - पंकज कार्की, व्यवसायी, बेड़ीनाग

पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूरा हो चुका है। लोगों को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने के लिए विभाग गंभीरता से काम कर रहा है। जल्द ही समस्या का समाधान निकाला जाएगा। - महेश सिंह रौतेला, अवर अभियंता, जल संस्थान, बेड़ीनाग

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed