{"_id":"5ee4e1e98ebc3e4316320d6a","slug":"sumit-of-badauli-village-became-lieutenant-in-army187","type":"story","status":"publish","title_hn":"बडौली गांव के सुमित सेना में लेफ्टिनेंट बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बडौली गांव के सुमित सेना में लेफ्टिनेंट बने
विज्ञापन
सुमित भट्ट लेफ्टिनेंट
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय के नजदीकी बडौली गांव निवासी सुमित भटट सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं।
विज्ञापन
शनिवार को देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी में चार साल की ट्रेनिंग करने के लेफ्टिनेंट बने सुमित बडौली गांव के पहले सैन्य अधिकारी हैं। गांव में खुशी का माहौल है। सुमित भट्ट का परिवार वर्तमान में सागर (मध्यप्रदेश) में रहता है। सुमित ने 12वीं तक की शिक्षा केन्द्रीय विद्यालय सागर मे ली उसके बाद सन 2013 मे 18 महार रेजीमेंट में सिपाही के पद पर भर्ती हुए। सन 2015 में इलाहबाद बोर्ड से कमिशन मे निकाला,चार साल की ट्रेनिंग की पूरी करने के बाद आज सुमित की सैन्य अधिकारी के रूप में 24 ब्रिगेडियर असम में पोस्टिंग हुई है। सुमित के पिता मनोहर भट्ट 23 राजपूत रेजीमेंट से लांसनायक के पद से रिटायर हुए हैं। सुमित की माता पुष्पा भट्ट गृहिणी हैं।
सुमित का बड़ा भाई रोशन भट्ट 17 राजपूत रेजीमेंट में हवलदार के पद पर पुलवामा में, जबकि बहन गीता आस्ट्रेलिया मे शिक्षिका है। सुमित का परिवार तीन पीढ़ियों से सेना मे रह कर देश की सेवा कर रहा है। सुमित के दादा स्वर्गीय रुद्र दत्त भट्ट 5 महर रेजीमेंट मे 33 साल तक सेना मे रहकर ऑनरी कैप्टन के पद पर रिटायर्ड हुए। उन्होंने सन 1947 ,1962 व 1971 की लड़ाई भी लड़ी थी। 1971 की लड़ाई में स्वर्गीय रुद्र दत्त घायल हुए थे। सुमित के दो चाचा हैं जो सेना में अपनी सेवा दे चुके हैं। बड़े चाचा स्व.भैरव दत्त भट्ट 10 महार रेजीमेंट से हवलदार के पद पर रिटायर हुये, दुसरे चाचा सुरेश भट्ट 4 महार रेजीमेंट से हवलदार पद से रिटायर होकर वर्तमान मे डीएससी में अपनी सेवा दे रहे हैं। एक चचेरा भाई नितीन भट्ट 11 महार रेजीमेंट मे दुसरा चचेरा भाई रवि भटट चंडीगढ़ विश्वविद्यालय मे प्रोफेसर हैं। सुमित भटट के सेना मे अधिकारी बनने पर गांव में खुशी का माहौल है। गांव व क्षेत्र में खुशी के इस पल पर मिष्ठान वितरण किया गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री के ओएसडी उर्वा दत्त भट्ट सहित तमाम ग्रामीणों ने खुशी व्यक्त की है।
विज्ञापन