{"_id":"63e52b6c40b63788f7068de1","slug":"suicide-sickness-compulsion-pithoragarh-news-c-8-1-48719-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़: बीमारी से तंग आकर अधेड़ ने पेड़ से लटक कर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़: बीमारी से तंग आकर अधेड़ ने पेड़ से लटक कर की खुदकुशी
Thu, 09 Feb 2023 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 09 Feb 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। मड़खड़ायत गांव के एक अधेड़ व्यक्ति ने बीमारी से तंग आकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रख दिया है।
बृहस्पतिवार को मड़खड़ायत के ग्रामीण मड़धूरा के जंगल में मवेशियों को चराने गए थे। तभी उन्हें पेड़ से लटका हुआ एक व्यक्ति का शव दिखाई दिया। ग्रामीणों ने नजदीक आकर देखा तो शव 55 वर्षीय श्याम लाल पुत्र किशोर राम का था। उन्होंने घटना की जानकारी जाजरदेवल पुलिस को दी। पुलिस मड़धूरा के जंगल में पहुंची और शव को कब्जे में लिया।
पुलिस को मृतक की जेब से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने खुद को मौत का जिम्मेदार ठहराया है। सुसाइड नोट में लिखा कि वह लंबे समय से गंभीर बीमारियों से जूझ रहा था। उपचार नहीं होने के कारण वह आत्महत्या कर रहा है। थानाध्यक्ष मदन सिंह बिष्ट ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रख दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।