{"_id":"6835eecf2a31a35adf007908","slug":"sudhanshu-got-first-place-in-the-speech-competition-pithoragarh-news-c-230-1-pth1004-128357-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: भाषण प्रतियोगिता में सुधांशु को मिला पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: भाषण प्रतियोगिता में सुधांशु को मिला पहला स्थान
Tue, 27 May 2025 10:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 27 May 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम सभागार में मौजूद भाजपा के पदाधिकारी, अन्य। स्रोत : भाजपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। भाजपा ने महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर नगर निगम सभागार में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के कई विद्यालयाें के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। मिशन इंटर कॉलेज के छात्र सुधांशु दरियाल ने पहला, स्टेफर्ड पब्लिक स्कूल के छात्र साकेत पाठक ने दूसरा, द एशियन एकेडमी की छात्रा इशिता ने तीसरा, मल्लिकार्जुन स्कूल के आकांश प्रसाद ने चौथा, स्प्रिंग डेल स्कूल की छात्रा इशिका ने पांचवां स्थान हासिल किया।
जिला मीडिया प्रभारी रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर का त्याग, न्याय प्रियता और लोक कल्याण के प्रति समर्पण आज भी हमें प्रेरणा देता है। इस दौरान मुख्य अतिथि मेयर कल्पना देवलाल, जिला उपाध्यक्ष इंदर लुंठी, युवा मोर्चा अध्यक्ष हरीश रावत, निर्णायक ललित शौर्य, लक्ष्मी आर्या, मनोज जोशी, सुमन धामी, पार्षद दिनेश कापड़ी, कविंद्र शाह, कुंदन बोरा, हरीश धामी आदि मौजूद रहे। संवाद