फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Sudden demise of ITBP jawan Pankaj resident of Kasni

Pithoragarh News: कासनी निवासी आईटीबीपी जवान पंकज का आकस्मिक निधन

Mon, 11 Sep 2023 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 11 Sep 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
Sudden demise of ITBP jawan Pankaj resident of Kasni
पंकज कस​नियाल (फाइल)
पिथौरागढ़। आईटीबीपी जम्मू 21 बटालियन श्रीनगर में तैनात कासनी गांव के जवान पंकज कसनियाल (39) का सोमवार को दिल्ली में आकस्मिक निधन हो गया। पंकज की ड्यूटी दिल्ली में चल रहे जी-20 सम्मेलन में लगाई गई थी।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह छह बजे अचानक उन्हें चक्कर आ गया। उन्हें एम्स ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके निधन का समाचार मिलते ही कासनी गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पंकज के पिता का छह माह पूर्व ही देहांत हुआ था। पंकज के बड़े भाई सेना में हैं। वह अपने पीछे माता, पत्नी और दो बच्चे छोड़ गए हैं।
विज्ञापन

उनके निधन की सूचना मिलने के बाद से परिजन गहरे सदमे में हैं। जवान का पार्थिव शरीर दिल्ली से पिथौरागढ़ लाया जा रहा है। मंगलवार की सुबह उनका पार्थिक शरीर पिथौरागढ़ पहुंचने की उम्मीद है जिसके बाद स्थानीय श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed