फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Successful chemotherapy of cancer patient for the first time in Pithoragarh District Hospital.

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में पहली बार कैंसर रोगी की सफल कीमोथेरेपी

Thu, 04 Apr 2024 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 04 Apr 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Successful chemotherapy of cancer patient for the first time in Pithoragarh District Hospital.
पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में पहली बार कैंसर रोगी महिला की कीमोथेरपी की गई। संवाद
पिथौरागढ़। बीडी पांडे जिला अस्पताल ने नई चिकित्सकीय उपलब्धि हासिल की है। पहली बार कैंसर रोगी महिला की सफल कीमोथेरेपी की गई। कुमाऊं में सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी के बाहर पहली बार किसी जिला चिकित्सालय में कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी सत्र संचालित किया गया है।
विज्ञापन

महिला बच्चेदानी के कैंसर से पीड़ित है जिसका इलाज एम्स ऋषिकेश से चल रहा था। पिछले दिनों जिला चिकित्सालय में कार्यरत डॉ. संगना चंदरानी ने संस्थान में डे केयर कीमोथेरेपी के लिए प्रशिक्षण लिया था। यहां के ऑकोलॉजिस्ट डॉ. अमित के दिशा निर्देशन में डॉ. संगना ने बृहस्पतिवार को सफल कीमो-इम्यूनोथेरेपी की। सर्जन डॉ. इकरार अली ने कीमोथेरेपी सत्र का पर्यवेक्षण किया।
विज्ञापन

प्रमुख अधीक्षक डॉ. जेएस नबियाल ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि भविष्य में अन्य कैंसर रोगियों को भी जिला चिकित्सालय में ही कीमोथेरेपी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। जल्द एक अत्याधुनिक कैंसर केयर यूनिट भी चिकित्सालय में स्थापित की जाएगी। स्थानीय स्तर पर ही कीमोथेरेपी की सुविधा मिलने पर मरीज के परिजनों ने चिकित्सालय स्टाफ का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed