{"_id":"58fa4d844f1c1b90338b4c93","slug":"students-rewarded","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्मी, कोमल, उपासना, अंजलि को मिला पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्मी, कोमल, उपासना, अंजलि को मिला पहला स्थान
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Fri, 21 Apr 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
मेधावी विद्यार्थी पुरस्कृत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में शुक्रवार को आयोजित संस्कृति ज्ञान परीक्षा में कक्षा छह में लक्ष्मी खड़ायत, सात में कोमल पांडे, आठ में उपासना पांडे, नौ ए में लक्ष्मी बिष्ट, कक्षा नौ बी में अंजलि विश्वकर्मा ने पहला स्थान प्राप्त किया। स्थान पाने वाली छात्राओं को प्रमाणपत्र, पुरस्कार दिए गए। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान की ओर से हर साल संस्कृति ज्ञान परीक्षा कराई जाती है।
विज्ञापन
इसमें भौगोलिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक ज्ञान को शामिल किया जाता है। प्रधानाचार्य रेखा जोशी ने बताया कि संस्कृति पर आधारित परीक्षा के साथ ही प्रश्नमंच भी कराया जाता है। यह भी परीक्षा का एक हिस्सा होता है। उन्होंने छात्राओं के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि हर कक्षा में प्रथम तीन स्थान पाने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। सभी छात्राओं ने परीक्षा में हिस्सा लिया।
विज्ञापन