फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Students coming from low marks in experimental exam

प्रयोगात्मक परीक्षा में कम अंक आने से भड़के छात्र

Wed, 20 Sep 2017 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 20 Sep 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
Students coming from low marks in experimental exam
पिथौरागढ़ कालेज में प्रदर्शन करते छात्र - फोटो : अमर उजाला

एलएसएम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीएससी तृतीय सेमेस्टर में 77 फीसदी विद्यार्थी प्रयोगात्मक परीक्षा में फेल हो गए हैं। परीक्षा परिणाम आने के बाद विद्यार्थियों को जानकारी मिली कि उन्हें प्रयोगात्मक परीक्षा में 75 में से मात्र तीन या चार अंक दिए गए हैं। इस बार 750 विद्यार्थियों ने बीएससी तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा दी थी। आक्रोशित विद्यार्थियों ने प्राचार्य का घेराव किया। आरोप लगाया कि आंतरिक और बाह्य परीक्षकों ने जानबूझकर कम अंक दिए हैं। इस स्थिति से विद्यार्थी परेशान हैं।

विज्ञापन


बीएससी तृतीय सेमेस्टर के अंकपत्र बुधवार को ही विद्यार्थियों को मिले। जैसे ही अंकपत्र हाथ में आए तो सभी विद्यार्थी हैरान रह गए। ज्यादातर विद्यार्थियों के प्रयोगात्मक परीक्षा में पांच से ज्यादा अंक नहीं हैं, जबकि हर विद्यार्थी प्रयोगात्मक परीक्षा में अच्छे अंक आने की उम्मीद में था। इसके बाद उन्होंने छात्रसंघ के पूर्व उपसचिव सूरज गिरी और जगदीश धामी के नेतृत्व में प्राचार्य का घेराव किया और प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना है कि जबसे केंद्रीय मूल्यांकन की व्यवस्था लागू हुई है, तब से छात्रों के साथ अन्याय होने लगा है।
विज्ञापन


प्राचार्य डा. डीएस पांगती ने कहा कि प्रयोगात्मक परीक्षा में हर विद्यार्थी को कम अंक मिले हैं। इस संबंध में बुधवार को कुमाऊं विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग को पत्र भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि इसमें संशोधन की मांग की गई है। कॉलेज प्रशासन भी इस तरह की स्थिति सामने आने से खासा परेशान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed