फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Students appealed to save energy

विद्यार्थियों ने ऊर्जा बचाने की अपील की

Thu, 14 Dec 2017 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Thu, 14 Dec 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
Students appealed to save energy
पिथौरागढ़ में ऊर्जा संरक्षण दिवस पर पुरस्कृत किए गए विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला

अक्षय ऊर्जा अभिकरण (उरेडा), जिला प्रशासन के तत्वावधान और सरस्वती देवसिंह राजकीय इंटर कॉलेज पिथौरागढ़ के संयोजकत्व में ऊर्जा संरक्षण जन जागरूकता रैली निकाली गई। डीएम सी रविशंकर ने रैली को हरी झंडी दिखाई। रैली नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरी। विद्यार्थियों ने लोगों से ऊर्जा बचाने की अपील की। डीएम ने बताया कि ऊर्जा के संरक्षण के लिए सभी सरकारी स्कूलों में एलईडी बल्ब लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


इस दौरान निबंध, व्याख्यान, चित्रकला और स्लोगन प्रतियोगिता भी कराई गई। चित्रकला में सरस्वती देवसिंह के मोहित शार्की पहले स्थान पर रहे। एलडब्ल्यूएस बालिका इंटर कॉलेज की ज्योति धामी ने दूसरा, इसी विद्यालय की गरिमा मेहता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। भाषण में सरस्वती देवसिंह के उत्कर्ष पाटनी ने पहला, मानस एकेडमी के सुंदर सिंह धामी और एलडब्ल्यूएस की मुस्कान अंसारी ने दूसरा, विवेकानंद इंटर कॉलेज के सूरज तिवारी ने तीसरा स्थान पाया। निबंध प्रतियोगिता में डानबास्को स्कूल की दर्शिका जोशी पहले, जीजीआईसी पिथौरागढ़ की मेघा पंत, मानस एकेडमी की आभा रावल दूसरे, सरस्वती देवसिंह के हिमांशु कुमार और एलडब्ल्यूएस की सुनीता तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


विद्यालय स्तर पर कराई गई स्लोगन प्रतियोगिता में सरस्वती देवसिंह राजकीय इंटर कॉलेज की स्वाति, भावना महर, मोहन राम टम्टा पहले तीन स्थानों पर रहे। पहले स्थान पर रहे प्रतिभागी को 2000, दूसरे को 1500 और तीसरा स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को 1000 रुपये के नकद पुरस्कार के साथ ही एलईडी बल्ब और पेपर बैग दिए गए। इस दौरान उरेडा के परियोजनाधिकारी एके शर्मा, कार्यक्रम संयोजक प्रधानाचार्य डा. अशोक पंत आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed