फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Students and guardians planted in Raegar

छात्रों और अभिभावकों ने राईआगर में लगाया जाम

Wed, 26 Sep 2018 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग Updated Wed, 26 Sep 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
Students and guardians planted in Raegar
राईआगर में चक्काजाम करते छात्र-छात्रा और अभिभावक - फोटो : अमर उजाला

राजकीय इंटर कॉलेज राईआगर में शिक्षकों की तैनाती की मांग को लेकर छात्र एवं अभिभावक सड़क पर उतर आए और राईआगर तिराहे पर जाम लगा दिया। जाम के कारण तीन घंटे तक यातायात ठप रहा। हल्द्वानी, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ जाने वाले वाहनों के साथ ही स्कूल बसें भी जाम में फंसी रही।

विज्ञापन


पूर्व चेतावनी के अनुसार बुधवार सुबह छात्रों और अभिभावकों ने राईआगर में विशाल जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इसके बाद राईआगर तिराहे पर सड़क पर बैठ गए। इस कारण सड़क पर जाम लग गया और गंगोलीहाट, सेराघाट, बेड़ीनाग रूटों पर वाहनों की कतारें लग गई। जाम के कारण स्कूल बसें भी फंसी रही। प्रदर्शनकारियों ने दोपहिया वाहनों को भी नहीं जाने दिया। इस दौरान ‘आज करो अभी करो शिक्षकों की नियुक्ति करो’ के नारे लगाए। पुलिस ने जाम खोलने की कोशिश की तो उनकी प्रदर्शनकारियों से झड़प भी हुई।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का कहना था कि शिक्षकों की कमी के कारण छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकारमय हो गया है। मांग करने पर शिक्षा विभाग द्वारा कोरे आश्वासन दिए जाते हैं। सूचना पर एसडीएम सोहन सिंह सैनी, खंड शिक्षा अधिकारी तरुण पंत, थाना प्रभारी विजेंद्र साह मौके पर पहुंचे। उन्होंने शासन स्तर पर वार्ता कर शिक्षकों की तैनाती शीघ्र करने का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने जाम खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान नवीन आगरी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हयात सिंह भंडारी, ब्लॉक प्रमुख रेखा भंडारी, दरपान राम, हिमांशु आगरी, हीरा सांगुड़ी, चंद्र प्रकाश ततराड़ी, चामू सिंह, ललित भंडारी, दान सिह भंडारी, गंगा देवी, सुनीता देवी, हेमा देवी, रवींद्र भंडारी, सुंदर लाल, गंभीर सिंह आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed