{"_id":"639a09e84ec30633b47a7ebb","slug":"student-union-election-candidates-will-be-able-to-campaign-in-classes-only-after-the-permission-letter-pithoragarh-news-hld485269659","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ चुनाव: अनुमति पत्र के बाद ही कक्षाओं में प्रचार कर सकेंगे प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ चुनाव: अनुमति पत्र के बाद ही कक्षाओं में प्रचार कर सकेंगे प्रत्याशी
विज्ञापन
पिथौरागढ़। छात्रसंघ चुनाव को लेकर बुधवार को छात्रसंघ चुनाव कमेटी की बैठक हुई जिसमें लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों के अनुसार ही चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। प्रत्याशी अनुमति पत्र के बाद ही कक्षाओं में प्रचार करेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव कमेटी अनुमति पत्र जारी कर प्रत्याशियों को देगी। प्रत्याशी अपनी बात मात्र पांच मिनट ही छात्रों के सामने रखेंगे।
पिथौरागढ़ कॉलेज में हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो.पुष्कर सिंह बिष्ट ने सभी प्रत्याशियों से छात्रसंघ चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग की अपील की। चुनाव अधिकारी डॉ.पंकज भट्ट ने बताया कि 24 दिसंबर को होने वाले छात्रसंघ चुनाव में प्रत्याशी लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों का पूर्ण पालन करेगा। हाथ से बने पोस्टर और बैनर से प्रचार किया जाएगा। कोई भी प्रत्याशी परिसर में प्रचार संबंधी फ्लेक्सी नहीं लगाएंगे।
जो भी प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं उनका परीक्षा परिणाम आना जरूरी है। प्रत्याशी अपना रोल नंबर नाम समेत अन्य जानकारी तुरंत ही दें ताकि उनका परीक्षा परिणाम जल्द से जल्द मंगाया जा सके। चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी ड्रॉप आउट छात्र न हो। बैठक में नोडल अधिकारी एसएसजे डॉ. हेमचंद्र पांडे, छात्रसंघ अध्यक्ष सीएम पांडेय, छात्र नेता मंटू वल्दिया, ऋतिक पांडेय, ज्योति पाठक, चित्रा जोशी, आकांक्षा भट्ट, दीपक सिंह पवार आदि मौजूद थे।