{"_id":"6a639b770d0abbbb2803c142","slug":"streetlights-and-remote-hamlets-in-purnagiri-dham-will-be-illuminated-pithoragarh-news-c-229-1-shld1007-142136-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पूर्णागिरि धाम में स्ट्रीट लाइट और दूरस्थ तोक होंगे रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पूर्णागिरि धाम में स्ट्रीट लाइट और दूरस्थ तोक होंगे रोशन
Fri, 24 Jul 2026 10:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 24 Jul 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम और उसके आसपास के दूरदराज इलाकों को रोशन करने की दिशा में एक बड़ी शुरुआत हुई है। ककराली गेट के पास आयोजित धार्मिक अनुष्ठान और पूजा-अर्चना के बाद विद्युतीकरण व स्ट्रीट लाइट लगाने के कार्य का शुभारंभ किया गया। इस योजना से सीम, खिरद्वारी, पोथ और संगरून सहित 74 ऐसे तोक कवर होंगे, जो अब तक बिजली की सुविधा से वंचित थे।
शुक्रवार को किरोड़ा नाले के पास आयोजित कार्यक्रम में पूजा अर्चना के साथ ककराली गेट से मां पूर्णागिरि मंदिर तक अत्याधुनिक एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाने और जिले के अत्यंत दूरस्थ अब तक विद्युत सुविधा से वंचित 74 तोकों में विद्युतीकरण का कार्य शुरू किया गया है।
करीब 8.10 करोड़ रुपये की लागत से ककराली गेट से मां पूर्णागिरि धाम तक के लगभग 20 किलोमीटर लंबे मार्ग को भव्य रोशन होगा। अंतिम तीन किलोमीटर के दुर्गम और कठिन पैदल मार्ग पर विशेष रूप से भूमिगत केबल के जरिये प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी। दूरस्थ तोकों में विद्युतीकरण का कार्य भी तेजी से प्रारंभ कर दिया गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मां पूर्णागिरि धाम में वर्षभर श्रद्धालुओं की सुविधा और दूरस्थ बिजली विहीन गांवों को रोशन करने का काम धरातल जल्द दिखाई देने लगेगा।
कार्यक्रम में दायित्वधारी सुभाष बगौली, श्याम नारायण पांडे, मनोज कालाकोटी, हेमा जोशी, किरन देवी, मोहन पाठक, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, चंपावत प्रकाश तिवारी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पुष्पा विश्वकर्मा, भाजपा जिला महामंत्री पूरन सिंह मेहरा आदि थे।