{"_id":"6425cb8c0c09a05ccb092266","slug":"stray-dogs-meat-invoice-pithoragarh-news-c-8-1-98326-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: लावारिस कुत्तों को बचा मांस खिलाया तो होगा 25 हजार का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: लावारिस कुत्तों को बचा मांस खिलाया तो होगा 25 हजार का चालान
Thu, 30 Mar 2023 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 30 Mar 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। मीट की दुकानों से अनुपयोगी और बचा मांस लावारिस कुत्तों को खिलाने पर नगरपालिका ने पाबंदी लगा दी है। बचा मांस कूड़ेदानों में फेंकने या कुत्तों को देने वालों का 25 हजार का चालान किया जाएगा। साथ ही व्यापारी का लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।
मांस की दुकानों के अनुपयोगी और बचे मांस के टुकड़ों को नगर के कूड़ेदानों सहित विभिन्न स्थानों पर फेंका जा रहा है। इस मांस को खाकर लावारिस कुत्ते हिंसक हो गए हैं। हालात यह हैं कि हिंसक कुत्तों के कारण शाम होने के बाद नगर की सड़कों पर निकलना दूभर हो गया है।
बीते दिन कुत्तों के झुंड ने दिन में ही नया बाजार क्षेत्र में रास्ते में एक भेड़ को नोंचकर मार डाला। इससे नाराज छात्रसंघ के विश्वविद्यालय प्रतिनिधि शुभम कापड़ी के नेतृत्व में लोगों ने अपर जिलाधिकारी फिंचा राम चौहान को ज्ञापन सौंपा था। उन्होंने कहा कि नगर में लावारिस कुत्तों के हिंसक होने से बच्चों की सुरक्षा को भी खतरा पैदा हो गया है। इससे पहले जिले में अलग-अलग तीन घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
इस मामले में नगरपालिका ने अब सख्त कदम उठा लिए हैं। अधिशासी अधिकारी राजदेव जायसी ने बताया कि बचा मांस कुत्तों को खिलाने वाले व्यापारी का 25 हजार का चालान करने के साथ ही उसका लाइसेंस भी रद्द कर दिया जाएगा।