Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Stray bull attacks woman in Mirthi, Didihat; woman injured

Pithoragarh News: डीडीहाट के मिर्थी में लावारिस सांड़ ने महिला पर किया हमला, घायल

Sat, 31 Oct 2026 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 31 Oct 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Stray bull attacks woman in Mirthi, Didihat; woman injured
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में लावारिस जानवर मुसीबत बन रहे हैं और इन्हें गोसदन भेजने की योजना सिर्फ कागजों और हवाई दावों तक सीमित है। डीडीहाट के मिर्थी में लावारिस सांड़ ने एक महिला पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। संयोग से उनकी जान बच गई। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बीते शुक्रवार शाम मिर्थी निवासी सुनीता देवी (42) पत्नी राजेंद्र सिंह सामान लेने स्थानीय बाजार पहुंचीं। घर लौटते समय अचानक लावारिस सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। आसपास के लोग मौके पर दौड़े और किसी तरह सांड़ को खदेड़कर महिला की जान बचाई। घटना में गंभीर रूप से घायल महिला को परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

डॉ. आशु अवस्थी ने बताया कि महिला की कमर और पैर में चोट है। उनका इलाज किया जा रहा है। राजेंद्र सिंह ने बताया कि लंबे समय से बाजार में लावारिस सांड़ सहित अन्य जानवरों का जमावड़ा है जो आए दिन लोगों पर हमला कर रहे हैं। उन्होंने जल्द सांड़ सहित अन्य लावारिस जानवरों को गो सदन भेजने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थल में भी लावारिस सांड़ ने बुजुर्ग को कर दिया था घायल
पिथौरागढ़। बीते बृहस्पतिवार को थल के ससखेत में भी लावारिस सांड़ ने 95 वर्षीय बुजुर्ग पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। बुजुर्ग नर सिंह कार्की अपने घर के पास सड़क पर टहल रहे थे। तभी लावारिस सांड़ उन पर टूट पड़ा। घटना में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed