{"_id":"6616cb27673adc8f1f038e64","slug":"stray-animals-are-damaging-crops-pithoragarh-news-c-230-shld1024-112178-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं लावारिश पशु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं लावारिश पशु
Wed, 10 Apr 2024 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 10 Apr 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट क्षेत्र में लावारिस और वन्य पशु खेतों में फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इस समस्या से परेशान महिला काश्तकारों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर बंदर और लावारिस पशुओं से निजात दिलाने की मांग की है।
चर्मा के समीप स्थित जमज्याली गांव, जेठी गांव, हुनेरा, देवीसूना, हाट, धौलेत, सिटोली, भनड़ा सहित 50 से अधिक गांवों के लोग खेती और पशुपालन करते हैं। इन गांवों में बंदर और लावारिस पशु किसानों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। जमज्याली गांव, जेठी गांव की महिलाओं ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर प्रशासन से इस संबंध में ठोस योजना बनाने की मांग की। महिलाओं ने एसडीएम को बताया कि वे मेहनत कर फसलें तैयार करते हैं। कभी लावारिस पशु तो कभी बंदर खेती को नष्ट कर रहे हैं। कई साल से शासन- प्रशासन से खेती को बचाने के लिए बंदर बाड़ा बनाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन अब तक किसी ने सुध नहीं ली। एसडीएम श्रेष्ठ गुनसोला ने वन विभाग को पूरे मामले में उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। संवाद