फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Stop the work of the Pancheshwar dam, then save the Himalaya

पंचेश्वर बांध का काम रुकवाओ, फिर हिमालय बचाओ

Sat, 09 Sep 2017 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट Updated Sat, 09 Sep 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
Stop the work of the Pancheshwar dam, then save the Himalaya
झूलाघाट में पंचेश्वर बांध के विरोध में प्रदर्शन करते व्यापारी - फोटो : अमर उजाला

सरकार के हिमालय बचाओ अभियान का झूलाघाट के लोगों ने विरोध किया है। लोगों ने शनिवार को पंचेश्वर बांध का काम रुकवाओ, फिर बचाओ हिमालय नारे के साथ प्रदेश और केंद्र सरकार का पुतला फूंका। कहा कि असली मुद्दे से जनता का ध्यान हटाने के लिए शुरू किए गए इस अभियान का भविष्य में भी विरोध किया जाएगा।

विज्ञापन


झूलाघाट कस्बा पंचेश्वर बांध के डूब क्षेत्र में आ रहा है। शनिवार को महाकाली की आवाज संगठन के बैनर तले एकत्र लोगों ने कहा कि एक तरफ तो हिमालय को उजाड़ने की तैयारी हो रही है और दूसरी तरफ हिमालय बचाने का नाटक किया जा रहा है। व्यापार संघ अध्यक्ष नीरज भट्ट ने कहा कि पंचेश्वर बांध बनने पर हिमालय की संस्कृति, प्राकृतिक संपदा, जैव विविधता समाप्त होगी। हिमालय की घाटियों में सदियों से रहकर आजीविका चलाने वालों के सामने विस्थापन का संकट पैदा होगा। ऐसे में हिमालय बचाओ नारे का कोई औचित्य नहीं रह जाता।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि एक तरफ विनाश की तैयारी और दूसरी तरफ संरक्षण का नारा एक साथ नहीं चल सकता। लोग पंचेश्वर बांध का विरोध जारी रखेंगे। पुतला फूंकने वालों में हरीश बिष्ट, मनोज जोशी, सुभाष पंगरिया, सुरेंद्र लुंठी, जनक चंद, नरेश महर, महेश राम, बलदेव सिंह आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed