फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Stone Pelting By Nepali People in Dharchula

Pithoragarh News: धारचूला में तटबंध निर्माण कर रहे मजदूरों पर नेपाल की ओर से किया पथराव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Stone Pelting By Nepali People in Dharchula
पिथौरागढ़ के धारचुला में तटबंध बनाने के दौरान नेपाल की ओर से भारत की तरफ पत्थरबाजी करते नेपाली ना - फोटो : PITHORAGARH
धारचूला (पिथौरागढ़)। धारचूला के घटखोला में काली नदी किनारे दीवार (तटबंध) निर्माण के दौरान नेपाल की ओर से पत्थरबाजी की गई। पत्थर लगने से निर्माण कार्य में लगा नेपाली मूल का एक मजदूर घायल हो गया। इस घटना के बाद भारत-नेपाल को जोड़ने वाले अंतरराष्ट्रीय झूलापुल को बंद कर दिया गया। इससे एक बरात फंस गई। तटबंध निर्माण के दौरान नेपाल की ओर से पहले भी कई बार पत्थरबाजी की जा चुकी है।
विज्ञापन

बाढ़ से धारचूला कस्बे की सुरक्षा के लिए इन दिनों सिंचाई विभाग काली नदी किनारे तटबंध बना रहा है। कंस्ट्रक्शन कंपनी के मजदूर रविवार को तटबंध निर्माण के कार्य में लगे थे, तभी नेपाल की ओर से कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। निर्माण स्थल पर पथराव करने से वहां अफरातफरी मच गई। निर्माण में लगे मजदूर पत्थरों से बचने के लिए इधर-उधर भागे।
विज्ञापन

निर्माण कार्य में लगे डडेलधूरा नेपाल निवासी जय सिंह के सिर पर पत्थर लगने से वह घायल हो गया। मजदूर को धारचूला के संयुक्त अस्पताल ले जाया गया जहां उसके सिर में पांच टांके लगे। नेपाल की ओर से पत्थर फेंके जाने से निर्माण कार्य प्रभावित हुआ। तनाव की स्थिति को देखते हुए भारत-नेपाल को जोड़ने वाले अंतरराष्ट्रीय पुल को बंद कर दिया गया है। घायल मजदूर जय सिंह ने नेपाल प्रशासन से पत्थरबाजी कर रहे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्थरबाजी की घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम दिवेश शासनी, एसएसबी के निरीक्षक कश्मीर सिंह समेत नेपाल प्रहरी के भी कई जवान मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने कहा कि इस मामले में नेपाल के अधिकारियों से बातचीत कर समाधान निकाला जाएगा।

नेपाल की ओर से चार-पांच लोगों ने धारचूला में तटबंध निर्माण कर रहे मजदूरों पर पथराव किया। एक मजदूर के सिर में चोट लगी है। उसका उपचार धारचूला के संयुक्त अस्पताल में किया गया। इस मामले में स्थानीय प्रशासन की ओर से दार्चुला नेपाल के अधिकारियों से बातचीत की जा रही है। - लोकेश्वर सिंह, एसपी, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed