{"_id":"67a8ea8e92233ae9960abc93","slug":"still-waiting-for-bridge-near-aonlaghat-after-19-years-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-123825-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: 19 साल बाद भी आंवलाघाट के पास पुल का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: 19 साल बाद भी आंवलाघाट के पास पुल का इंतजार
Sun, 09 Feb 2025 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 09 Feb 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। वर्ष 2006 में राम गंगा के आंवलाघाट और चंडिका मंदिर के पास स्वीकृत मोटर पुल का निर्माण अब तक शुरू नहीं हो सका है। इससे क्षेत्रवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
भाजपा नेता और पूर्व पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती ने बताया कि बांस-आंवलाघाट और दशाईथल-आंवलाघाट के बीच में राम गंगा पर वर्ष 2006 में पुल स्वीकृत हुआ था जो अब तक नहीं बन पाया। दशाईथल से नदी किनारे आंवलाघाट तक सड़क पहुंच चुकी है। वहीं पिथौरागढ़-बांस होते हुए आंवलाघाट तक सड़क पहले ही बन चुकी है।
उन्होंने कहा कि विभाग ने पुल के लिए निविदाएं एक वर्ष पूर्व लगा दी थी। बाद में पुल के लिए एक किमी दूर स्थल चयन किया गया। विभाग की ओर से चयनित स्थल की अनुमति के लिए मुख्य अभियंता देहरादून को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि चंडिका मंदिर के पास 80 मीटर पुल स्वीकृत किया गया था लेकिन इसमें आज तक निविदाएं आमंत्रित नहीं की गई है। कहा कि यदि पुल का निर्माण हो जाता तो श्रद्धालु एक ही दिन में चंडिका माता, हाट कालिका के दर्शन कर सकते हैं। पुल बनने से कनालीछीना, बाराबीसी के 22 गांव बेड़ीनाग और गंगोलीहाट के भैरंग पट्टी के लोगों को काफी सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि जन हित को देखते हुए मुख्यमंत्री से दोनों स्थलों पर शीघ्र पुल निर्माण की मांग उठाई जाएगी।