फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   State government effigy burnt due to poor health services

पिथौरागढ़ में कांग्रेस ने फूंका राज्य सरकार का पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 04:09 PM IST
विज्ञापन
State government effigy burnt due to poor health services
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में कांग्रेस ने बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर राज्य सरकार का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सीमांत की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। जिसका खामियाजा आम जनता को जान देकर गंवाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक में एकत्र होकर सरकार के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी बीमारियों का उपचार अस्पताल में नहीं हो पा रहा है। बीमारों को उपचार के लिए हायर सेंटर की दौड़ लगानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि पीलिया ग्रस्त रावल गांव के एक युवक का उपचार जिला अस्पताल में नहीं हो सका। जिस कारण उन्हें हल्द्वानी ले जाया गया। जहां पर उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष पवन माहरा और हिमांशु ओझा ने कहा कि अस्पताल डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा है। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर और ब्लॉक अध्यक्ष हीरा बिष्ट ने कहा कि जिला अस्पताल मात्र रेफर सेंटर बनकर रह गया है। कमल सूंठा ने कहा कि जल्द स्वास्थ्य सेवाओं को बहाल कर डॉक्टरों की नियुक्ति की जाए। प्रदर्शन में जितेंद्र महर, रमेश चंद्र पुनेड़ा, त्रिलोक बिष्ट, जावेद खान, मनोज पांडेय, मोनू, दिनेश बिष्ट, गजेंद्र महेता, खीमराज जोशी, कैलाश जोशी, कार्तिक खर्कवाल, भुवन जोशी, रजत विश्वकर्मा, संतोष गोस्वामी, राहुल भट्ट, अंशुल जोशी, किशन धामी, सूरज कुमार, पंकज कुमार समेत कई शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed