{"_id":"5825ffa74f1c1b8553b3b33d","slug":"state-bank-deposited-15-million-alone-in-the-district-headquarters","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला मुख्यालय में अकेले स्टेट बैंक ने जमा किए 15 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला मुख्यालय में अकेले स्टेट बैंक ने जमा किए 15 करोड़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़।
Updated Fri, 11 Nov 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
rush out of bank in moradabad
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में अकेले भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा ने 24 घंटे में 15 करोड़ रुपए जमा करा लिए। बैंक ने 3.5 करोड़ रुपए की राशि नोटों के बदले में प्रदान की। अन्य बैंकों और डाकघर को मिलाकर जमा राशि 25 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। शुक्रवार को भी बैंकों में 500 और 1000 का नोट जमा कराने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
लोगों को बैंकों में घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। यह बात अलग है कि बैंकों ने लोगों की सुविधा के लिए कई अतिरिक्त काउंटर लगाए हैं लेकिन हर कोई समय से पहले पुराने नोट जमा करने और उनके बदले में प्रचलित नोट लेने की होड़ में है। सरकार पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि 30 दिसंबर तक पुराने नोट जमा किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
स्टेट बैंक में आज भी भारी भीड़ रही। आज नोट जमा करने और बदलने के लिए तीन हजार लोग बैंक शाखा में पहुंचे। बैंक का सारा स्टाफ, अधिकारी सिर्फ इसी काम में लगा है। स्टेट बैंक के अधिकारियों ने बताया कि 100 और 50 के नोटों की कोई कमी नहीं है। जरूरत पड़ने पर यह नोट फिर से आ जाएंगे। अन्य बैंकों में स्थिति थोड़ा अलग है।
विज्ञापन
कई बैंकों के पास 100 और 50 के नोट नहीं हैं। इस कारण बदले में 10 या 20 की गड्डी थमाई जा रही है। नौ नवंबर की सुबह से हालत यह है कि हर जगह नोटों की ही चर्चा है। बाजार, अस्पताल, आफिस, घरों, चौराहों पर लोग सिर्फ नोटों की चर्चा कर रहे हैं। स्टेट बैंक के डिप्टी मैनेजर मुन्नागिरी गोस्वामी ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक लोगों की भीड़ इसी तरह बनी रहेगी। बैंक ने इसके लिए सारे इंतजाम कर रखे हैं। कोशिश की जा रही है कि हर व्यक्ति के रुपये जमा हो जाएं और बदले में नोट मिल जाएं।
डीडीहाट। नगर में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा के सामने शुक्रवार को इतनी भीड़ उमड़ी कि कई बार जाम लग गया। बाद में थाना प्रभारी ने दो पुलिसकर्मी बैंक के अंदर, पांच पुलिसकर्मी बैंक के बाहर तैनात किए। डीडीहाट स्टेट बैंक ने चार करोड़ रुपये के नोट जमा किए। इनमें 500 के नोटों की संख्या ज्यादा है।
बैंक से नोट बदलने का काम भी लगातार जारी है। बैंक में पेंशनर, व्यापारी, कर्मचारी सभी लाइन में खड़े हो रहे हैं। बैंक के अधिकारियों ने बताया कि बैंक के पास कैश की कमी नहीं है। पिथौरागढ़ नगर में विभिन्न स्थानों पर अलग अलग बैंकों के 20 से ज्यादा एटीएम लगे हैं लेकिन शुक्रवार को किसी भी एटीएम ने काम नहीं किया।
स्टेट बैंक के एटीएम का शटर पूरे दिन नहीं खुला। ज्यादातर लोग इसी उम्मीद में आए थे कि एटीएम से निकासी कर लेंगे लेकिन उनको निराश होना पड़ा। अन्य बैंकों के एटीएम भी पूरे दिन बंद रहे। अभी किसी अधिकारी ने यह नहीं बताया कि एटीएम कब से काम करेंगे।
पिथौरागढ़। सुरक्षा कारणों से बैंक का कोई भी अधिकारी 500 और 2000 के नए नोट आने के बारे में कुछ नहीं बता रहा है। सूत्रों के अनुसार रविवार तक यहां नए नोटों का वाहन पहुंच सकता है। फिलहाल बैंक से 100, 50, 20, 10 के नोट ही मिल रहे हैं। नए नोटों को लेकर लोगों में भारी जिज्ञासा भी है।
.............