फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Start up boot camp will provide new direction for self employment

Pithoragarh News: स्टार्ट अप बूट कैंप से मिलेगी स्वरोजगार की नई दिशा

Sat, 16 Dec 2023 10:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 16 Dec 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
Start up boot camp will provide new direction for self employment
पिथौरागढ़। जिले में देवभूमि उद्यमिता योजना मेंटर प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत स्टार्ट अप बूट कैंप से युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का काम किया जाएगा। युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पिथौरागढ़ कैंपस में 22 और 23 दिसंबर को आयोजित होने वाले स्टार्ट अप बूट कैंप में 17 से 45 आयु वर्ग का कोई भी युवा लाभ लेकर खुद का स्वरोजगार शुरू कर सकता है।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ कैंपस में स्टार्ट अप बूट कैंप के माध्यम से युवाओं को स्वरोजगार के लिए जागरूक किया जाएगा। स्टार्ट अप बूट कैंप में प्रशिक्षण के माध्यम से नवाचार, स्टार्टअप, उद्यमिता आइडियाज, समस्या का चुनाव, बिजनेस वैल्यू, ब्रांडिंग, फंडिंग, उद्यमिता शिक्षा, उत्तराखंड उत्पाद, पर्यटन, योग, आयुर्वेद, हर्बल, एरोमेटिक मेडिसनल प्लांट्स के क्षेत्र में संभावनाएं, छात्र उद्यमिता, देवभूमि उद्यमिता योजना और इसके सशक्त प्रभावीकरण पर उद्यमिता के क्षेत्र में विषय विशेष विशेषज्ञ जानकारी देंगे। कैंप के लिए ऑनलाइन पंजीकरण के साथ की मौके पर पंजीकरण की सुविधा होगी। व्यवसाय प्रशासन विभाग की नोडल डॉ. रुचिता पंगरिया ने बताया कि आवेदक https://duy-heduk.org/registration/participant पर पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed