फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Staging drama in pithoragarh

माधो सिंह के दृढ़ संकल्प से दर्शक हैरान

Mon, 03 Jul 2017 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़। Updated Mon, 03 Jul 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
Staging drama in pithoragarh
नाटक का मंचन - फोटो : अमर उजाला

पिथौरागढ़।  टिहरी रियासत के समय मलेथा गांव के माधो सिंह भंडारी ने राजशाही को आइना दिखाते हुए पहाड़ काटकर मलेथा गांव तक पानी पहुंचाया था। इसी योगदान पर आधारित नाटक को देखकर दर्शक रोमांचित हो गए। टिहरी रियासत 823 से 1949 तक रही। उसी दौरान मलेथा गांव में लोग सूखे, प्यास से परेशान थे। मलेथा गांव के माधो ने जब राजशाही से कोई मदद नहीं मिली तो गांववालों के सहयोग से सूखे, प्यास से गांव के लोगों को मुक्ति दिलाने का संकल्प लिया। मलेथा गांव तक पानी पहुंचाने का सपना साकार करने वाले माधो गढ़वाल की लोकगाथाओं में स्थान पा चुके थे।

विज्ञापन


माधो पर आधारित नाटक को भाव राग ताल नाट्य अकादमी ने तैयार किया। नाटक की पटकथा डॉ. अनिल कार्की ने लिखी। संगीत संरचना धीरज कुमार ने की। नाटक की परिकल्पना, निर्देशन कैलाश कुमार ने किया। निर्देशक कैलाश कुमार ने बताया कि उत्तराखंड में सामाजिक आंदोलनों से जुड़े कई नायक हुए थे। इनमें से माधो भी एक थे। उन्होंने कहा कि समाज को बदलने के लिए आज भी ऐसी ही संकल्प शक्ति की जरूरत है। यदि लोग संगठित हों और उनको सही नेतृत्व मिल जाए तो वह व्यवस्था को बदल सकते हैं। नाटक यही संदेश देता है।
विज्ञापन


यहां राजकीय संग्रहालय के प्रेक्षागृह में मंचित इस नाटक का सह निर्देशन प्रीति रावत ने किया। नाटक में रोहित यादव ने माधो सिंह की भूमिका निभाई। नानू बिष्ट ने मंच संचालन किया। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से इस नाटक का मंचन किया गया। डिगरदीप, दीपा बिष्ट, अनीता बिटालू, गीता वर्मा, राजकिशोर उस्ताद, पवन सिंह भंडारी, दीपक मंडल, सूरज सिंह, तरुण वर्मा, अक्षय पंत, मनोज थापा, प्रीति रावत, गणेश भट्ट ने भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed