फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Stage of Hilljatha at the Theater Olympics

थिएटर ओलंपिक में हिलजात्रा का मंचन

Sun, 25 Feb 2018 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 25 Feb 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
Stage of Hilljatha at the Theater Olympics
नई दिल्ली में चल रहे थियेटर ओलंपिक में हिलजात्रा का मंचन करते भाव राग ताल नाट्य अकादमी के कलाकार - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में चल रहे 8वें थिएटर ओलंपिक में पिथौरागढ़ के पारंपरिक लोक पर्व हिलजात्रा का मंचन किया गया। कुमाऊंनी संस्कृति पर आधारित इस मुखौटा नृत्य ने दर्शकों को अभिभूत किया।

विज्ञापन


एनएसडी में 17 फरवरी से थिएटर ओलंपिक चल रहा है। इस समारोह में देश भर के 17 शहरों के 500 थिएटर ग्रुप भाग ले रहे हैं। पिथौरागढ़ से भाव राग ताल नाट्य अकादमी भी समारोह में शिरकत कर रही है। अकादमी के कलाकारों ने 22 और 23 फरवरी को एनएसडी में इस लोकपर्व पर आधारित मुखौटा नृत्य हिलजात्रा का प्रदर्शन किया। इसका निर्देशन कैलाश कुमार ने किया।
विज्ञापन


ओलंपिक के दौरान इस प्रस्तुति को काफी सराहना मिली। कलाकारों ने प्रस्तुति पर खूब तालियां बटोरी। भाग लेने वाले कलाकारों में रोहित यादव, अक्षत धामी, निर्मल भंडारी, मन्नू रावत, सूरज सिंह, अक्षय पंत, भूपाल सिंह, दीपांशु जोशी, रोहित बोरा, भरत कुमार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed