{"_id":"60426de98ebc3e15030933a1","slug":"staff-meeting-of-dm-pithauragarh-pithoragarh-news-hld4171597169","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस और राजस्व के 114 केस लंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस और राजस्व के 114 केस लंबित
विज्ञापन
जिला सभागार में मासिक बैठक लेते डीएम।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। डीएम आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला सभागार में मासिक स्टाफ बैठक हुई। इसमें राजस्व एवं पुलिस क्षेत्रों में दर्ज एवं लंबित अपराधों, विभिन्न न्यायालयों में लंबित वादों, उनके निस्तारण के लिए न्यायालयों में गवाहों की उपस्थिति, समन तामीली, अभियोजन कार्यों, राजस्व वसूली, अवैध मदिरा, अवैध परिवहन एवं अवैध खनन की रोकथाम संबंधी कार्रवाई की समीक्षा की गई।
बैठक में डीएम न्यायालयों में लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की। उन्होंने राजस्व और पुलिस को निर्देश दिए कि सभी समन की तामिली कर न्यायालयों में सभी गवाहों की उपस्थिति कराई जाए। उन्होंने सभी एसडीएम, तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों को निर्देश दिए कि वह नियमित रूप से न्यायालयों में बैठकर वादों का निस्तारण करें।
राजस्व पुलिस क्षेत्र में 83 के सापेक्ष 41 केस लंबित और सिविल पुलिस क्षेत्र में 108 में से 73 केस लंबित बताए गए। आबकारी अधिकारी ने बताया कि फरवरी में कुल 11 मामले पकड़े गए। कुल 138 जगह छापे मारे गए। 81 करोड़ वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष कुल 85 करोड़ का राजस्व मिला। यह 105 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन
उपनिदेशक खान राजपाल लेघा ने बताया कि विभागीय लक्ष्य 32 करोड़ के सापेक्ष 28 करोड़ का राजस्व मिला है। डीएम ने एसडीएम को 31 मार्च तक पूरी वसूली के निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम आरडी पालीवाल, एसडीएम सदर तुषार सैनी, डीडीहाट केएन गोस्वामी, बेड़ीनाग अभय कुमार, सीओ आरएस रौतेला आदि रहे।