फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Stadium Shooting Hall Sports

Pithoragarh News: स्टेडियम में लाखों की लागत से शूटिंग हाल बनकर तैयार

Sat, 01 Apr 2023 10:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 01 Apr 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
Stadium Shooting Hall Sports
पिथौरागढ़। स्पोर्ट्स स्टेडियम में लाखों की लागत से पहला सरकारी शूटिंग हॉल बनकर तैयार हो गया है। अब जिले में शूटिंग खेल के शौकीनों को प्रशिक्षण लेने में आसानी होगी। वर्तमान में शूटिंग हॉल को खेल विभाग को हस्तांतरित करने की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन


शूटिंग रेंज निर्माण के लिए 2021 में स्वीकृति मिल गई थी। जिला योजना से 64 लाख की लागत से करीब तीन साल बाद 10 मीटर रेंज शूटिंग हॉल स्टेडियम कार्यालय के पीछे बनाया गया है। कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग को 22 लाख का भुगतान और किया जाना है। विभाग ने 42 लाख का भुगतान कर दिया है।
विज्ञापन


बता दें कि युवाओं में शूटिंग का खेल काफी लोकप्रिय है। युवा चंडाक में शूटर और प्रशिक्षक मनोज जोशी के बनाए शूटिंग में प्रशिक्षण ले रहे हैं। कई शूटर शूटिंग में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पदक भी प्राप्त कर चुके हैं। अब शूटिंग रेंज तैयार होने के बाद युवाओं को प्रशिक्षण प्राप्त कर अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का बेहतर अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी माह खुलेगा शूटिंग हॉल
पिथौरागढ़। स्पोर्ट्स स्टेडियम में तैयार 10 मीटर शूटिंग हॉल युवाओं के लिए इस अप्रैल तक खुल जाएगा। प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी प्रताप सिंह ने बताया कि शूटिंग रेंज के हस्तांतरण की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि शूटिंग हॉल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जाएगा। व्यवस्थाएं दुरुस्त होने के बाद शूटिंग हॉल खोला जाएगा। अप्रैल के अंत में शूटिंग हॉल में युवा शूटिंग का प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed