फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   SSB soldiers stand guard at the border in minus-19 degree temperature

Pithoragarh News: माइनस-19 डिग्री तापमान पर सीमा की सुरक्षा में डटे हैं एसएसबी के जवान

Fri, 10 Apr 2026 01:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 10 Apr 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
SSB soldiers stand guard at the border in minus-19 degree temperature
धारचूला (पिथौरागढ़)। देश सेवा का जज्बा हो तो मुश्किलें हौसले के आगे कमजोर हो जाती हैं। यही हो रहा है हिमालयी क्षेत्रों में नेपाल और चीन सीमा पर। वहां एसएसबी के जवान माइनस-19 डिग्री तापमान पर हौसले के साथ सीमा सुरक्षा में जुटे हैं।
विज्ञापन

अप्रैल में भी चीन और नेपाल सीमा पर व्यास घाटी में भारी बर्फबारी हो रही है। गुंजी और कालापानी के बीच बीते दिनों तीन से चार इंच बर्फबारी हुई इससे वहां हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। इन विपरीत हालात में भी एसएसबी के जवान मुश्तैदी से सीमाओं की रक्षा में जुटे हैं। गुंजी पोस्ट के इंचार्ज एसी महेश कुमार, कालापानी पोस्ट के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि यहां का तापमान माइनस-19 डिग्री पहुंच गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जवानों ने बर्फबारी के बीच 10 किलोमीटर दायरे में गश्त की। गुंजी की पूर्व प्रधान अर्चना गुंज्याल, सरपंच लक्ष्मी गुंज्याल ने बताया कि सुबह कुछ देर मौसम ठीक रहने के बाद दोपहर बाद फिर से बारिश शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि फिलहाल तवाघाट-लिपुलेख सड़क पर आवाजाही सुचारु है। आदि कैलाश और ओम पर्वत की चोटियां बर्फ से लकदक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed