{"_id":"648a025a8e114753c50e3c46","slug":"ssb-jawans-and-officers-donated-blood-pithoragarh-news-c-230-1-shld1026-608-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: एसएसबी जवानों और अधिकारियों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: एसएसबी जवानों और अधिकारियों ने किया रक्तदान
Wed, 14 Jun 2023 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 14 Jun 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ एसएसबी मुख्यालय में अमर उजाला फाउंडेशन के शिविर में रक्तदान करते जवान और अधिकारी। स
पिथौरागढ़। विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन ने जिला अस्पताल के रक्तकोष विभाग और एसएसबी 55वीं वाहिनी मुख्यालय ऐंचोली में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। दोनों शिविरों में 35 यूनिट रक्तदान हुआ।
एसएसबी मुख्यालय में आयोजित शिविर का शुभारंभ वाहिनी के कमांडेंट आशीष कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से किसी जरूरतमंद बचाई जा सकती है। उन्हाेंने जवानों और अधिकारियों से समय-समय पर रक्तदान करने की अपील की। इस दौरान 15 जवानों ने रक्तदान किया। सभी को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कमांडेंट चिकित्सा टीएस दोरजे, द्वितीय कमान अधिकारी अजय पांडेय, डिप्टी कमांडेंट मनोज कुमार राम, वाघेंद्र यादव, प्रशांत कुमार, सहायक कमांडेंट एस रघु राम आदि शामिल मौजूद रहे। इससे पूर्व जिला अस्पताल में रेडक्राॅस सोसाइटी और ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ डॉ. गुरुकुलानंद सरस्वती कच्चाहारी और ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. नरेंद्र शर्मा ने किया। रक्तदान शिविर में 20 लोगों ने रक्तदान किया। जबकि 50 से अधिक लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया।
मनोज ने 47वीं और चंद्रशेखर ने 26वीं बार किया रक्तदान
पिथौरागढ़। नगर के ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में मनोज कुमार कनौजिया ने 47वीं बार रक्तदान किया। उन्होंने बताया कि वह वर्ष 2006 से रक्तदान कर रहे हैं। इधर, राजकीय आदर्श विद्यालय जाजरचिंगरी के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर जोशी ने 26वीं बार रक्तदान किया। नेत्रदान और शरीर को दान करने की घोषणा कर चुके चंद्रशेखर ने कहा कि रक्तदान करने से उन्हें अच्छा महसूस होता है। सभी को जरूरतमंदों के लिए आगे आना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
।