फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Sportsman Hounerd in Pithauragarh

देवभूमि खेल चेतना यात्रा से खेलों के लिए जागरूकता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Sportsman Hounerd in Pithauragarh
पिथौरागढ़ रामलीला मैदान में हरी झंडी दिखाकर खेल चेतना यात्रा को रवाना करते अंतरराष्ट्रीय मुक्क? - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। खेल जगत फाउंडेशन और खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहयोग से देवभूमि खेल चेतना यात्रा निकाली गई। इसमें लोगों और युवाओं को खेल, पर्यावरण, लोक संस्कृति, पर्यटन, नशा मुक्ति को बढ़ावा देने के लिए जागरूक कर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

नगर पालिका रामलीला मैदान में अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज कैप्टन देवी चंद, राजेंद्र सिंह जेठी ने रविवार को हरी झंडी यात्रा को रवाना किया। सिमलगैर बाजार, सिल्थाम, वड्डा तिराहा, रोडवेज, केएमओयू बस स्टेशन, राजा होटल, गुप्ता तिराहा, चंद तिराहा होकर स्पोर्ट्स स्टेडियम तक यात्रा निकाली गई। स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में खेल जगत फाउंडेशन राज्य और जिले का मान बढ़ाने वाले अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज कैप्टन देवी चंद, राजेंद्र सिंह, अंतरराष्ट्रीय व्हील चेयर दिव्यांग क्रिकेटर राजेंद्र सिंह धामी, जिला ओलंपिक संघ के सचिव ललित पंत, अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रशिक्षक जनार्दन सिंह वल्दिया, फुटबॉल कोच मनोज कुमार पुनेठा, बॉक्सिंग कोच प्रकाश जंग थापा, बैडमिंटन कोच पुष्कर सिंह रावत, उत्तराखंड बॉक्सिंग संघ के संयुक्त सचिव बहादुर सिंह बोहरा, सूबेदार प्रेम टम्टा, प्रताप सिंह, प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी भुवन चंद्र पंत, प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी डीएन द्विवेदी को सम्मानित किया गया। देवभूमि खेल चेतना यात्रा के संयोजक रतन कुमार गुप्ता ने आभार जताया। सोवेंद्र सिंह ने संचालन किया। यह रैली 31 मई को बागेश्वर जिले में निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed